Bihar News थाना अध्यक्ष की सूझबूझ से बची कई यात्रियों की जान

Bihar News थाना अध्यक्ष की सूझबूझ से बची कई यात्रियों की जान
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
15 मार्च 25 लौरिया-रामनगर स्टेट हाईवे पे धोबनी गाँव के पास लौरिया से रामनगर जा रही एक ट्रक और रामनगर से लौरिया आ रही पीयूष ट्रेवल्स बस की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस चालक मोहम्मद आलम सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

Bihar News थाना अध्यक्ष की सूझबूझ से बची कई यात्रियों की जान
स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना लौरिया थाना को दी गई। इसके कुछ ही मिनट बाद थाना अध्यक्ष स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को लौरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वही पाँच घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि लौरिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार एंबुलेंस कर्मियों द्वारा किया गया।Bihar News थाना अध्यक्ष की सूझबूझ से बची कई यात्रियों की जान

बस चालक मोहम्मद आलम बस में ही दबे हुए थे, जिनको भारी मशक्कत के बाद लौरिया थाना अध्यक्ष द्वारा जेसीबी बुलाकर बाहर निकलवाया गया और उन्हें भी लौरिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है।

Trending News