Bihar news बिहार होमियो आइकॉन से सम्मानित हुए डॉ घनश्याम

Bihar news Dr Ghanshyam honored with Bihar Homeo Icon
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बेतिया के युवा होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. घनश्याम को बिहार होमियो आइकॉन अवार्ड से गुरुवार को हाजीपुर में सम्मानित किया गया। डॉ अरविंद रिसर्च लेबोरेट्री के सौजन्य से आयोजित स्टेट होमियोपैथिक कॉन्फ्रेंस में एमडी डॉ. अरविंद कुमार ने उन्हें ये अवार्ड दिया। इस कॉन्फ्रेंस में बिहार, यूपी, झारखंड और नेपाल के सैकड़ों चिकित्सक शामिल हुए थे।Bihar news Dr Ghanshyam honored with Bihar Homeo Icon

बता दें कि पश्चिमी चंपारण में ऑर्गनाइजेशन फॉर होमियो मिशन के जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम बेतिया के नया बाजार चौक स्तिथ सविता होमियो क्लीनिक एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक हैं। वहीं रविवार को अपने पैतृक गांव हरसिद्धि के कनछेदवा चौक स्थित क्लीनिक में मरीजों को देखते हैं।Bihar news Dr Ghanshyam honored with Bihar Homeo Icon

इन्होंने पिछले 12 वर्षों में चंपारण के बेतिया, बगहा, वाल्मीकि नगर, नरकटियागंज, हरसिद्धि, तुरकौलिया, सुगौली, रक्सौल आदि क्षेत्रों से लेकर इससे सटे उत्तर प्रदेश व नेपाल के सैकड़ों मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया है। ये मरीज गठिया, सायटिका, चर्म रोग, जोड़ों के दर्द, पथरी, फैटी लिवर, एंजाइटी, डिप्रेशन, अनिद्रा, एक्जिमा, सफेद दाग, सोरियासिस, पाइल्स, मुंहासे, हेयर फॉल, सिफलिस, चकत्ते, दाद, एलर्जी, अस्थमा, कई प्रकार के घावों आदि जटिल रोग से पीड़ित थे।

Trending News