Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-खेत के मेड़ों पर डीएम ने की किसानों से बातचीत

जनवाद टाइम्स 19 February 2025
Bihar News- DM talked to farmers on the boundaries of the fields
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली जिला के पटेढ़ी बेलसर के मनोरा पंचायत में जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने खेत के मेड़ों पर किसानों से बातचीत की और उनसे खेती- किसानी की जानकारी ली।इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री ललित मोहन शर्मा तथा उप विकास आयुक्त श्री कुंदन कुमार की मौजूद रहे।जिलाधिकारी ने मनोरा में कुछ प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद किया।उन्होंने किसानों को बहु फसल खेती पर जोर देने को कहा। इससे एक ही जमीन पर एक ही मौसम में दो या दो से ज्यादा फसले उगाई जा सकती हैं।उन्होंने ड्रैगन फ्रूट्स, पाइनएप्पल, स्ट्राबेरी की खेती भी करने को कहा।Bihar News- DM talked to farmers on the boundaries of the fields

जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने स्थानीय किसानों की समस्याओं को सुना। किसानों ने नीलगाय से खेती के नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।एक प्रगतिशील किसान श्रीमती सीता देवी ने अपने गेंदा फूल की खेती के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि दीपावली में 10 कट्ठा जमीन पर गेंदा फूल का पौधा लगाया था। इससे अभी तक 60000 रुपए की आमदनी हो चुकी है।श्रीमती सीता देवी ने बताया कि वे दो तल्ला खेती (इंटर क्रॉपिंग) भी करती हैं। पहले लेवल पर परवल और दूसरे लेवल पर मिर्चा ,धनिया आदि का पौधा लगाती हैं।

वह मधुमक्खी पालन भी करती हैं।

जिलाधिकारी ने बाकी सभी किसानों को कहा कि वे भी इस तरह से नवाचार के साथ खेती करें और किसी भी समस्या के आने पर वे स्थानीय पदाधिकारी से मिले। जरूरत पड़ने पर हमसे बेहिचक संपर्क कर सकते हैं।Bihar News- DM talked to farmers on the boundaries of the fields

इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री नीरज, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री विशाल, अंचल अधिकारी निलेश वर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ कई प्रगतिशील किसान यथा श्री नागेंद्र सिंह, जारंग पंचायत, श्री रजनीश जंग, मिश्रौलिया पंचायत, श्री सुनील कुमार, जारंग पंचायत, श्री अजय कुमार मिश्रौलिया पंचायत तथा श्री राकेश कुमार, कारनेजी पंचायत सहित कई स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-राजापाकर– हरिहरपुर विज्ञान केंद्र वैशाली के दो प्रतिभागी महनार निवासी विजय साह को मधुमक्खी पालन में उत्कृष्ट किया
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:स्कैटिंग पर भारत यात्रा: रुद्र का संकल्प – सनातन धर्म और गौ रक्षा का संदेश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.