Bihar News-सात निश्चय योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा

Bihar News- DM reviewed the seven Nischay schemes
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने समाहरणालय में सात निश्चय पार्ट-1 तथा पार्ट-2 के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, हर खेत तक सिंचाई का पानी (जल संसाधन विभाग), हर खेत तक सिंचाई का पानी (लघु जल संसाधन विभाग), हर घर नल का जल (ग्रामीण), सभी गाँवों में सोलर स्ट्रीट लाईट, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन- ग्रामीण, हर घर नल का जल (शहरी), ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन – शहरी समेत कुल दस योजनाओं के तहत वैशाली जिले के विकास एवं प्रगति की समीक्षा की।Bihar News- DM reviewed the seven Nischay schemes

उन्होंने डीआरसीसी मैनेजर से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में जुलाई 2024 में वैशाली की रैंकिंग की जानकारी ली। इस योजना में वैशाली का प्राप्तांक 75.5 है। जिलाधिकारी ने इसे 80 से ऊपर पहुंचाने को कहा। डीईओ कार्यालय से संपर्क कर तेजी से काम पूरा करने का निर्देश दिया।
इसी तरह कुशल युवा कार्यक्रम में वैशाली 19वें स्थान पर है तथा मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना में 30वें स्थान पर। इसके लिए उन्होंने प्राइवेट कॉलेज, औद्योगिक क्षेत्र तथा कोचिंग इंस्टीट्यूट के छात्रों के बीच इस योजना के लाभ की जानकारी पहुँचाने की बात कही।
वैशाली जिले का स्थान जुलाई माह में हर खेत तक सिंचाई का पानी योजना के तहत 38वाँ रहा है तथा हर खेत तक सिंचाई का पानी (लघु जल संसाधन विभाग) के तहत 27वाँ। डीएम ने इसे लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी पैरामीटर्स पर काम कर बेहतर लक्ष्य हासिल करने को कहा।
जिलाधिकारी ने इस संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो डाटा एंट्री का काम स्वयं करें , ताकि सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि कई बार धरातल पर काम पूरा हो जाता है पर पोर्टल पर उसकी एंट्री देर से की जाती है, जिसके कारण जिलावार रैंकिंग में सही डाटा नहीं आ पाता है। डीएम ने कहा कि सही समय पर डाटा एंट्री कर अगली रैंकिंग में सुधार लाया जाये। इसके लिए उन्होंने ब्लॉक स्तर पर बीडीओ को सभी योजनाओं की मॉनिटरिंग कर संबंधित एसडीएम को सूचित करने को कहा।

Bihar News- DM reviewed the seven Nischay schemes
बैठक में एडीएम, डीडीसी, ओएसडी सहित सभी बीडीओ तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Trending News