Bihar News-कब्रिस्तान घेराबंदी के लंबित मामलों पर डीएम ने जताई नाराजगी

Bihar News-DM expressed displeasure over pending cases of cemetery siege
Share News

संवाददाता –राजेन्द्र कुमार

।वैशाली /हाजीपुर।
हाजीपुर, 2 अगस्त।
कब्रिस्तान घेराबंदी एवं मंदिर चहारदीवारी से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में हुई।

Bihar News-DM expressed displeasure over pending cases of cemetery siege

बैठक में जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने समीक्षा के दौरान कब्रिस्तान घेराबंदी के लंबित मामलों में कोई प्रगति नहीं होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।समीक्षा के क्रम में ज्ञात हुआ कि कब्रिस्तान घेराबंदी के 16 मामले लंबित हैं। इसमें पूर्व की बैठक के बाद कोई प्रगति नहीं हो सकी है।

Bihar News-DM expressed displeasure over pending cases of cemetery siege

डीएम ने स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता को फटकार लगाई। इन कार्यों में संवेदक द्वारा लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया।अपूर्ण योजनाओं को समय सीमा के अंदर पूर्ण नहीं होने पर संबंधित अभियंताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी गई ।

Bihar News-DM expressed displeasure over pending cases of cemetery siege

कब्रिस्तान की घेराबंदी में आ रही परेशानियों को एसडीएम, सीडीपीओ, सीओ और थाना प्रभारी के साथ मिलकर यथाशीघ्र दूर करने का निर्देश दिया गया।बैठक में जिला विकास शाखा के प्रभारी पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सहित अभियंत्रण संगठन, हाजीपुर एवं महनार के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंता मौजूद थे।

Trending News