Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-सुचारू यातायात व्यवस्था एवं अतिक्रमण से मुक्ति को लेकर डीएम और एसपी ने की बैठक

जनवाद टाइम्स 29 August 2024
Bihar News- DM and SP held a meeting regarding smooth traffic system and freedom from encroachment
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

आवश्यक होने पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसपी

हाजीपुर शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने एवं जाम की समस्या से मुक्ति को लेकर आज समाहरणालय सभा कक्ष में सभी हितधारकों के साथ जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री हरि किशोर राय ने बैठक की। समीक्षा बैठक में एक-एक बिंदुओं पर चर्चा हुई तथा हितधारकों के साथ व्यापक विचार विमर्श किया गया।IMG 20240829 WA0176

बैठक में हाजीपुर शहर में मुख्य सड़कों पर यातायात नियंत्रण की चर्चा की गई।आवागमन सुचारू एवं सुरक्षित करने को लेकर सड़कों पर से अतिक्रमण हटाने का भी निर्देश दिया गया।जिला पदाधिकारी ने कहा कि आम पब्लिक नागरिक भावना (सिविक सेंस) से कार्य करें तो एक हद तक जाम की समस्या से निपटा जा सकता है।उन्होंने निर्देश दिया कि शहर में जितने भी बेसमेंट एरिया है, उसकी जांच की जाए और यह देखा जाए कि वहां वाहन पार्किंग की व्यवस्था है या नहीं।
उन्होंने कहा कि हाजीपुर शहर के अंदर दो या तीन आदर्श पथ चिन्हित करें, जहां डिवाइडर हो, सीसीटीवी हो, प्लांटेशन हो। ट्रैफिक रूट का प्लानिंग कर इसका सभी वार्डों में प्रचार प्रसार करें। हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम में जांच करें। यदि उनके वाहन सड़क पर लगे हो तो नोटिस दें, फाइन करें और कड़ी कार्रवाई करें।
उन्होंने अधिकारियों को निदेश दिया कि सुगम यातायात व्यवस्था एवं जाम से मुक्ति के लिए आम पब्लिक से भी फीडबैक लिया जाए ।IMG 20240829 WA0176

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी दुकानदार डस्टबिन रखें। दुकान के सामने दो गमले में पौधा भी लगाएं।
पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय ने कहा कि भारी वाहनों के शहर की गलियों में प्रवेश करने से भी कई बार जाम की स्थिति हो जाती है। उन्होंने कहा कि सुगम यातायात के लिए ट्रैफिक मूवमेंट, नो एंट्री जोन ,वेंडिंग जोन, पार्किंग एरिया, बस टेंपो स्टॉप और स्टैंड को चिन्हित करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था एवं जाम से मुक्ति के लिए कुछ सकरी सड़कों को सुबह से देर शाम तक वन वे किया जाएगा। सब्जी विक्रेता और अन्य ठेला वाले दुकानदार वेंडर जोन में ही रहेंगे। अतिक्रमण को लेकर सभी को नोटिस दिया जा रहा है। भविष्य में कार्रवाई भी होगी। पार्किंग स्थल को भी चिन्हित किया जाएगा। दुकानदारों को रोड पर समान नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट पहन कर ड्राइविंग करें ,सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी चलाएं। इससे हेड इंजरी से बचा जा सकता है ।अपने लेन में ही चले, ओवरटेक न करें। ड्राइविंग के समय मोबाइल से बात न करें।
एनएचएआई को निर्देश दिया गया की कोशिश करें कि कार्य रात में ही हो, ताकि दिन में जाम की समस्या न हो। कचरा उठाने वाली गाड़ी सुबह में ही कचरा का उठाव कर ले। जहां सड़कों के बीच बिजली के पोल हैं, उसे किनारे शिफ्ट किया जाए।Bihar News- DM and SP held a meeting regarding smooth traffic system and freedom from encroachment

बैठक में एसडीएम, हाजीपुर, एसडीपीओ, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, एनएचएआई ,कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, हाजीपुर, सिटी मैनेजर, यातायात थाना प्रभारी के साथ बस एसोसिएशन, ऑटो- टोटो संगठन, फुटपाथ व्यवसायिक संघ, मत्स्यजीवी संगठन आदि के प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

Post navigation

Previous: Bihar news नकाबपोश चोरों ने भीषण चोरी की घटना को दिया अंजाम
Next: Bihar News-बाल श्रम मुक्त बच्चों को किया गया सम्मानित

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.