Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-डीएम और एसपी ने की जिला स्तरीय शांति समिति के बैठक

जनवाद टाइम्स 15 July 2024
Bihar News-DM and SP held a meeting of the district level peace committee  
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर

हाजीपुर, 15 जुलाई।
मोहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति के बैठक आज जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

Bihar News-DM and SP held a meeting of the district level peace committee

 
अनुमंडलवार शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की गई और उनके सुझाव को सुना गया। बैठक में महनार, महुआ और हाजीपुर अनुमंडल के शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जुलूस हेतु निर्गत लाइसेंस में दिए गए समय का अनुपालन अवश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पर्व त्यौहार के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु प्रशासन और पब्लिक को संतुलन के साथ एकजुट होकर काम करना होता है। उन्होंने कहा कि शांति समिति के जो सदस्य इस बैठक में भाग ले रहे हैं, वे जब अपने क्षेत्र में जाएं तो यहां दिए गए निर्देशों को भी लोगों को बताएं और उन पर कमांड भी रखें। उन्होंने कहा फील्ड में रहना आवश्यक है। प्रशासन के लोगों के साथ-साथ आप लोगों को भी फील्ड में रहना जरूरी है। किसी छोटी सी गलती से जिले की छवि धूमिल हो सकती है।

Bihar News-DM and SP held a meeting of the district level peace committee

 
यह वैशाली गणतंत्र की धरती है।उन्होंने कहा कि जिला के विकास के लिए सांप्रदायिक सौहार्द होना बहुत जरूरी है। डीजे पर रोक लगाई गई है और हथियारों का प्रदर्शन भी नहीं होना है। सीसीटीवी और ड्रोन से हर जगह नजर रखी जा रही है। कोई गड़बड़ी करके बच नहीं सकता। पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय ने कहा कि कुछ लोग लाइसेंस तो ले लेते हैं, लेकिन समय पर उनके वॉलिंटियर्स गायब हो जाते हैं। जितने भी अखाड़े निकल रहे हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेना है। लाइसेंस में कुछ शर्ते भी हैं, उसका पालन करना जरूरी है। डीजे पर रोक रहेगा। जरूरत होने पर दोषियों पर एफआईआर करना है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में भी डीजे पर रोक लगाया गया है।उन्होंने शांति समिति के सदस्यों को कहा कि आपको वॉलिंटियर्स रखना है, जो ट्रैफिक को भी रेगुलेट करें। उपद्रवी और अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर नजर रखें और समय पर इसकी सूचना प्रशासन को दें,प्रशासन त्वरित कार्रवाई करेगा। सोशल मीडिया यूनिट भी इस पर ध्यान रखेगी।

Bihar News-DM and SP held a meeting of the district level peace committee

 
लाइसेंस में रूट लिखा हुआ है, इसे डाइवर्ट नहीं करना है । लाइसेंस के शर्तों का उल्लंघन होने पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।शांति समिति के सभी सदस्यों ने जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भरोसा दिलाया कि मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा और विधि व्यवस्था संधारण में वे पूरी तरह से प्रशासन की मदद करेंगे।
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में डीडीसी श्री शम्स जावेद अंसारी, एडीएम (आपदा) श्री अरुण कुमार सिंह ,सभी एसडीएम, सभी एसडीपीओ, सभी थाना प्रभारी, सभी सीओ, सभी बीडीओ तथा शांति समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

 

Post navigation

Previous: Bihar news शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं मुहर्रम पर्व : जिलाधिकारी
Next: Bihar News-डीएम और एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.