Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : स्वच्छता सर्वेक्षण में जन भागीदारी को ले निकाली साइकिल रैली को डीएम व महापौर ने दिखाई झंडी

जनवाद टाइम्स 21 April 2023
IMG-20230421-WA0033
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी के प्रति जागरूकता को लेकर शुक्रवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

IMG 20230421 WA0033नगर निगम कार्यालय परिसर से निकली इस रैली को जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय और नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने झंडी दिखा कर रवाना किया। इससे पूर्व महापौर ने श्रीमती सिकारिया ने स्वच्छता को स्वयं के व्यवहार में शामिल करने के ‘शपथ पत्र’ का वाचन किया। जिसको डीएम दिनेश कुमार राय, नगर आयुक्त शंभू कुमार, के अतिरिक्त दर्जनों पदाधिकारी व निगम कर्मियों के साथ रामकृष्ण विवेकानंद स्कूल, संत माइकल एकेडमी, एमजेके कॉलेज, विपिन प्लस टू स्कूल, मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्य, रोटी बैंक परिवार, मारवाड़ी सम्मेलन, रोटरी इंटरनेशनल, रोटरी क्लब जैसी सहभागी संस्थानों के अतिरिक्त सैकड़ों उत्साही महिला पुरुष भी एक स्वर में दुहराते देखे गए। इसके बाद रवाना हुई साइकिल रैली में भी सबसे आगे महापौर गरिमा देवी सिकारिया, नगर आयुक्त शंभू कुमार सहित नगर पार्षदगण और नगर निगम कर्मी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्कूल से आये विद्यार्थी, आमजन इत्यादि शामिल हुए। नगर निगम कार्यालय रैली को रवाना करने से पहले श्रीमती सिकारिया ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में अपने नगर निगम को अव्वल बनाना हम सबके साथ एक एक नागरिक की जिम्मेदारी है। क्योंकि हमारे विकास में बाधा पहुंचाने वाली परिस्थितियों में एक मुख्य कारण गंदगी भी है। साधारण और गरीब परिवार की कुल आय का एक बड़ा हिस्सा दवाई और इलाज में खर्च हो जाता है। जिसके मूल में संपूर्ण स्वच्छता के जरूरत की अनदेखी ही है। उन्होंने लोगों को समस्या की गंभीरता के प्रति आगाह करते हुए कहा कि नाले के गंदे पानी में लोगों के कूड़ा कचरा डालने के उसका सही निस्तारण नहीं हो पाता है। इसके कारण भी प्रदूषण और सघन बस्ती में सड़ांध की समस्या दिनोदिन गंभीर होती जा रही है। घरेलू कूड़ा-कचरा में से सुखा और गीला कचरा अलग नहीं करने से भी सड़ांध और प्रदूषण की समस्या बढ़ी है। हमारे नगर निगम क्षेत्र की प्रायः सभी सड़कों के किनारे लोगों के कूड़ा-करकट जहां तहां फेकने की आदत नहीं छोड़ने से समस्या और गंभीर होती गई है। इसके बाद रवाना हुई साइकिल रैली तीन लालटेन, उत्तरवारी पोखरा, छावनी से स्टेशन चौक होकर कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंच कर बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुई।Bihar News : स्वच्छता सर्वेक्षण में जन भागीदारी को ले निकाली साइकिल रैली को डीएम व महापौर ने दिखाई झंडी

इस मौके पर बेतिया बीडीओ शिवजन्म कुमार, इमैन्युल शर्मा, राजु तोदी, अशोक अग्रवाल, सुरेश सिंघानिया, गणेश काजरिया, सिटी मैनेजर अरविंद कुमार, सिटी मैनेजर रवि अमरनाथ, कनिया अभियंता सुजय सुमन, कनिया अभियंता मनीष कुमार, पार्षद इंद्रजीत यादव, सोनेलाल गुप्ता, अरुण कुमार के साथ मिथिँगा कंपनी से मोनालिसा, अतुल्य गुंजन, रोहिणी पोद्दार, आशीष कुमार, अभिषेक आनंद, साहिल कुमार, सन्नी कुमार, रोहित कुमार, उत्कर्ष कुमार इत्यादि का भरपूर सहयोग रहा।

Post navigation

Previous: Agra News: अवैध तमंचा के साथ युवक को दबोचकर भेजा जेल
Next: Bihar News : लालू जी जाति की नहीं परिवार की राजनीति कर रहे, उन्हें यादवों से कोई मतलब नहीं, बस अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने से मतलब है: प्रशांत किशोर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.