Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news जिलाधिकारी ने कम होते जलस्तर के दृष्टिगत बैरिया प्रखंड अंतर्गत गण्डक नदी के किनारे विभिन्न गांवों का किया दौरा

जनवाद टाइम्स 23 July 2024
Bihar news District Magistrate visited various villages on the banks of Gandak river under Bairia block in view of the decreasing water level.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने आज दल-बल के साथ जलस्तर, कटाव और तटबंधों के रख-रखाव का मुआयना करने बैरिया प्रखंड के कई गांवों का दौरा किए। इस दौरान जिलाधिकारी बैरिया प्रखंड अंतर्गत पटजिरवा घाट, घोड़हिया घाट, सिंघही घाट एवं पिपरा घाट पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिए। इस दौरान अधिकारियों एवं ग्रामीणों से फीडबैक भी लिए।Bihar news District Magistrate visited various villages on the banks of Gandak river under Bairia block in view of the decreasing water level.

जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, जल निस्सरण प्रमंडल को निर्देश दिया कि जलस्तर कम होने के उपरांत कटाव से बचाव हेतु क्या-क्या वर्क किया जा सकता है, इसका आकलन करते हुए विस्तृत एवं सुदृढ़ प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को लगातार सजग एवं सचेत रहकर तटबंधों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।Bihar news District Magistrate visited various villages on the banks of Gandak river under Bairia block in view of the decreasing water level.

इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी महोदय को कई बातों से अवगत कराया गया। उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि जो भी काम हो वह स्थाई प्रवृत्ति का हो, जिससे कि आने वाले भविष्य में उन्हें बाढ़ एवं कटाव का भय ना सताए। निरीक्षण स्थल पर मौजूद ग्रामीणों से जिलाधिकारी ने सीधा सवाल पूछा कि किस तरह से इस समस्या से लड़ा जा सकता है, जिस पर अच्छी-खासी राय लोगों ने व्यक्त की।

Bihar news District Magistrate visited various villages on the banks of Gandak river under Bairia block in view of the decreasing water level.

जिलाधिकारी ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि इसका समाधान नदी के अविरल धारा को प्रवाहमान बनाकर किया जा सकता है। अगर नदी की सफाई हो, उसमें बैठे गाद हटा दिया जाए तो बाढ़ की समस्या से लड़ना आसान हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह काम वाल्मीकिनगर से शुरू कर अंतिम छोर तक करना होगा। साथ ही जहाँ जरूरत हो वहाँ बोल्डर के द्वारा किनारों को कटाव से बचाया जा सकता है।उन्होंने कार्यपालक अभियंता, जल निस्सरण को भी हालात पर चौबीस घंटे नजर रखने के लिए कहा। यह भी दिशा-निर्देश दिया की दो कनीय अभियंता एवं एक सहायक अभियंता यहाँ पर कैंप करेंगे, जो बाढ़ एवं कटाव के हालात पर लगातार नजर रखेंगे।जिलाधिकारी महोदय के तत्परता को देखते हुए ग्रामीणों ने संतोष जाहिर किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों के बीच से विनोद कुमार यादव, प्यारे लाल पटेल, जहांगीर आलम, सर देव प्रसाद कुशवाहा ने अपनी बात रखी।Bihar news District Magistrate visited various villages on the banks of Gandak river under Bairia block in view of the decreasing water level.

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, रामानुज प्रसाद सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बैरिया, कर्मजीत राम, अंचलाधिकारी, बैरिया, मुकेश कुमार, कार्यपालक अभियंता, जल निस्सरण, संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी जल निस्सरण प्रमंडल के सहायक एवं कनीय अभियंता , जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-आयुष्मान कार्ड बनाने में बड़ा छलांग लगाते हुए तीसरे पायदान पर पहुंचा वैशाली 
Next: Bihar News-भाकपा माले आह्वान पर वादा के अनुसार सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण में₹6000 मासिक से कम आमदनी वाले गरीबों को₹200000 देने, की मांग किया

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.