Bihar News- जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा द्वारा वैशाली प्रखंड के अमृतपुर पंचायत पैक्स में खरीफ विपणन मौसम 2024- 25 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया

Bihar News- Even after two and a half months of the decision, corporation employees are not getting salary on the basis of pay app and biometric attendance: Garima
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर। उद्घाटन के बाद वैशाली जिला अंतर्गत 6 किसानों से 22.400 मे०टन धान की अधिप्राप्ति हुई। जिला पदाधिकारी वैशाली द्वारा स्वयं क्रय केंद्र पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए धान अधिप्राप्ति के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया।

Bihar News- जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा द्वारा वैशाली प्रखंड के अमृतपुर पंचायत पैक्स में खरीफ विपणन मौसम 2024- 25 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया

धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य। साधारण धान : 2300 रुपए/प्रति क्विंटल धान ग्रेड ए : 2320 रूपए / प्रति क्विंटल किसानों से धान क्रय किए जाने की अधिसीमा
रैयत किसान : 250 क्विंटल
गैर रैयत किसान : 100 क्विंटल। धान अधिप्राप्ति योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु इच्छुक किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल www.dbtagriculture.bih.
gov.in पर पैक्स/व्यापार मंडल में धान बेचने हेतु निबंधन कराना अनिवार्य है।

Bihar News- जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा द्वारा वैशाली प्रखंड के अमृतपुर पंचायत पैक्स में खरीफ विपणन मौसम 2024- 25 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया
किसानों द्वारा बेचे गए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य के भुगतान के संबंध में किसानों को अवगत कराया गया कि धान अधिप्राप्ति के 24 से 48 घंटे के अंदर किसान द्वारा निबंधन! के समय अंकित खाता में ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।Bihar News- जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा द्वारा वैशाली प्रखंड के अमृतपुर पंचायत पैक्स में खरीफ विपणन मौसम 2024- 25 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया

धान अधिप्राप्ति कार्य में या बेचे गए धान के मूल्य भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी होने पर किसान द्वारा विभागीय हेल्पलाइन नंबर 1800 1800 110 पर कॉल कर या जिला पदाधिकारी वैशाली एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी वैशाली से संपर्क स्थापित कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Trending News