Bihar news गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जीएनएम व मेडिकल इंटर्नशिप छात्रों के बीच बना हिंसात्मक रणक्षेत्र

Bihar news गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जीएनएम व मेडिकल इंटर्नशिप छात्रों के बीच बना हिंसात्मक रणक्षेत्र
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के बेतिया में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज को दवा लिखने को लेकर मेडिकल के इंटर्नशिप छात्रों एवं जीएनएम के बीच हुए विवाद में देखते ही देखते जीएमसीएच रण क्षेत्र में बदल गया। मामला दोपहर के 12 बजे के लगभग की है। कई बार मेडिकल छात्रों और जीएनएम के बीच हुई जमकर मारपीट घंटों चली तथा इसमें करीब 9 लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि इस आपसी रण में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पूरे जीएमसीएच में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई के साथ लोहे के राॅड और लोहे की बनी एंगल और लाठी फट्टा व ईंट पत्थर जमकर चली।पूरे अस्पताल से लेकर आने जाने वाले मार्गों पर भी जमकर भागा भागी व मारा-मारी होती रही। इस बीच इमर्जेंसी वार्ड के केबिनों में भी तोड़ फोड़ की गई। कोई किसी की सुनने व समझने को तैयार नहीं था सभी सिर्फ रणभूमि में रण क्षेत्र समझ कर एक दूसरे पर वार कर रहे थे। इस बीच अस्पताल प्रशासन भी कहीं नजर नहीं आई जबकि विवाद कहीं बाहरी से नहीं बल्कि जीएनएम व इंर्टन्स छात्रों में ही था। अस्पताल की बदली स्थिति और डाक्टर से लेकर कर्मचारियों के निकलने से मरीजों में भय बन गया और मरीजों को लेकर परिजन भागते देखें गए। वहीं जिले के सुदूर क्षेत्रों से आए एंबुलेंस पर मरीजों को भी निजी अस्पतालों का रूख करना पड़ा।

 

IMG 20220217 WA0038

वहीं सूचना पर नगर थाना सहित कई थानों की पुलिस भारी संख्या में अस्पताल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दरम्यान दोनों पक्षों के उग्र रूप को देखकर पुलिस भी पीछे होते देखे गए। फिर भी पुलिस ने अपना मोर्चा संभालें रखा।

 

 

IMG 20220217 WA0043

स्थिति नियंत्रित होने के पश्चात जीएमसीएच के प्राचार्य डाॅक्टर परशुराम युगल एवं अस्पताल उपाधीक्षक डाॅक्टर श्रीकांत दूबे के साथ अस्पताल के अन्य अधिकारी व डाॅक्टर आए। तब जाकर सभी घायलों का इलाज शुरू किया गया। घायलों में जीएनएम के रंजीत राठौर, सत्तन, जितेन्द्र, विशाल, अब्दुल समद, मनोज लाटा, बाबूलाल कुमावत सहित दो महिला शामिल हैं।

 

IMG 20220217 WA0042

 

हालांकि इस हिंसात्मक विवाद के पश्चात अपने घायल सहकर्मियों के लिए जीएनएम के सभी सदस्यों ने जीएमसीएच के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए और इंटर्नशिप छात्रों की रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग पर अड़े रहें। इस दरम्यान अस्पताल में इलाज का कार्य समाचार लिखें जाने तक ठप रहा। वहीं पूरा अस्पताल पुलिस छावनी बना रहा। जीएमसीएच के चप्पे चप्पे पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती देखी गई।

 

 

IMG 20220217 WA0041

हालांकि अनुमंडल पदाधिकारी सदर विनोद कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मुकुल परिमल पांडेय, अपर अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार एवं काॅलेज प्राचार्य परशुराम युगल अस्पताल में पहुंच कर दोनों पक्षों की बातों को सुनने और विवाद की तह तक पहुंचने का प्रयास करते दिखें। साथ ही यह प्रयास करते दिखें कि दोनों पक्षों में किसी तरह सुलह कराकर अस्पताल में इलाज सुचारु किया जाए।

 

 

IMG 20220217 WA0040

बताते चलें कि जीएमसीएच मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था मिला देने के कारण भी यहाँ कि स्थिति हमेशा टकराव पूर्ण रहती है। साथ ही साथ यहाँ की कुव्यवस्था और डॉक्टरों की अनुपस्थिति हमेशा सुर्खियों में रहती है। साथ ही साथ रात दिन यहाँ दलालों का वर्चस्व भी हमेशा दिखाई देती है जो कि इलाज में लूट को बढ़ावा देते देखे जाते हैं।

 

 

Bihar news गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जीएनएम व मेडिकल इंटर्नशिप छात्रों के बीच बना हिंसात्मक रणक्षेत्र

साथ ही यहाँ आए भोले भाले मरीजों को भी बहला फुसलाकर मोटी कमीशन के लिए अवैध नर्सिंग होम के फर्जी डॉक्टरों तक भी दलालों के द्वारा पहुंचाया जाता है।

Trending News