Bihar news जनता दरबार कार्यक्रम में शामिल हुए जिलाधिकारी

Bihar news जनता दरबार कार्यक्रम में शामिल हुए जिलाधिकारी
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना।Bihar news जनता दरबार कार्यक्रम में शामिल हुए जिलाधिकारी

जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी के जनता दरबार में कुल-75 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।

आज के जनता दरबार में जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया उनमें रम्भा देवी, उषा देवी, शमशीदा बेगम, कन्हैया लाल, कृष्णमोहन मिश्र, दिनेश कुमार, सुरेश कुमार दास, मनमती देवी, बृजवंशी महतो, सुधा कुमारी, प्रदीप राम, मु0 हेवंती आदि के नाम शामिल हैं।Bihar news जनता दरबार कार्यक्रम में शामिल हुए जिलाधिकारी

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन, रामानुज प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अमरेंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता, विपिन कुमार यादव, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Trending News