Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-जिलाधिकारी ने हरित महाकुंभ का पोस्टर लॉन्च किया

जनवाद टाइम्स 2 January 2025
Bihar News-District Magistrate launched the poster of Green Maha Kumbh
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।
हाजीपुर, 2 जनवरी।

वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा द्वारा आज नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा प्रोजेक्ट तथा हरित महाकुंभ का पोस्टर लॉन्च किया।पोस्टर लॉन्च के दौरान राष्ट्रीय पर्यावरण शिक्षा अकादमिक नेटवर्क की प्रोजेक्ट ऑफिसर हनी कुमारी मौजूद रहीं।Bihar News-District Magistrate launched the poster of Green Maha Kumbh

वैशाली प्रशासन द्वारा महाकुंभ 2025 को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कदम बढ़ाए जा रहे हैं।जिलाधिकारी द्वारा नगर परिषद को इसका कार्यभार सौंपा गया।गंगा के सांस्कृतिक, धार्मिक तथा पर्यावरणीय महत्व के लिए सांस्कृतिक फाउंडेशन, नई दिल्ली तथा राष्ट्रीय पर्यावरण शिक्षा अकादमिक नेटवर्क की यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है।वैशाली प्रशासन ने भी ‘हरित कुंभ’ बनाने का संकल्प लिया है। गंगा तथा सहायक नदियों सहित पूरे कुंभ को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त रखने के लिए देश भर में ‘एक थाली, एक थैला, एक लोटा’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत वैशाली प्रशासन ने कुंभ में शामिल होने वाले श्रद्धालु को प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा इसके विकल्प के रूप में प्राकृतिक उत्पाद का उपयोग करने को कहा है।साथ ही जिलाधिकारी ने वैशाली जिले के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों को इस कार्यक्रम से संबंधित जागरूकता अभियान, सेमिनार, तथा वर्कशॉप का आयोजन करने का निदेश दिया है,ताकि महाकुंभ 2025 का आयोजन न केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से ऐतिहासिक हो, बल्कि वैश्विक स्तर पर स्वच्छता की दृष्टि से भी एक प्रेरक बन सके।Bihar News-District Magistrate launched the poster of Green Maha Kumbh

स्वच्छ एवं सुंदर महाकुंभ सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदम वास्तव में प्रेरणादायक हैं, जो कि महाकुंभ 2025 को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इतना ही नहीं, महाकुंभ का भव्य आयोजन विश्व भर में स्वच्छता के स्थायी समाधानों का प्रेरक संदेश पहुंचाएगा।

Post navigation

Previous: Bihar News शिकार करने को आए, शिकार हो के चले
Next: Bihar News मुख्यमंत्री अंकल हमारे खेल मैदान को बचा लीजिये

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.