Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news जिलाधिकारी ने बगहा अनुमंडल अवस्थित विभिन्न घाटों/तटबंधों का किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 8 July 2024
Bihar news जिलाधिकारी ने बगहा अनुमंडल अवस्थित विभिन्न घाटों/तटबंधों का किया निरीक्षण
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने आज बगहा अनुमंडल अवस्थित विभिन्न घाटों/तटबंधों का निरीक्षण किया और जलस्तर तथा कटाव आदि की वस्तुस्थिति से अवगत हुए।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा कि दिनांक 06.07.24 को नेपाल क्षेत्र (देवाघाट) में अत्यधिक वर्षा होने के फलस्वरूप गंडक नदी में जलस्त्राव में बढ़ोत्तरी होने के कारण कई सहायक नदियों के जलस्तर में भारी वृद्धि होने की सूचना प्राप्त हुई।

Bihar news जिलाधिकारी ने बगहा अनुमंडल अवस्थित विभिन्न घाटों/तटबंधों का किया निरीक्षण

कल रात तक नेपाल के देवघाट से 571000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं गण्डक बराज से 440750 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई आवश्यक कदम उठाए गए हैं। सभी एसडीएम, बीडीओ, सीओ, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, जल निस्सरण प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग आदि को पूरी मुस्तैदी के साथ ऐहतियातन सभी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। निचले क्षेत्रों में माइकिंग कराया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जलस्राव में लगातार कमी हो रही है। जहां आवश्यक है वहां सामुदायिक किचेन चलाए जा रहे हैं।

Bihar news जिलाधिकारी ने बगहा अनुमंडल अवस्थित विभिन्न घाटों/तटबंधों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाढ़ की स्थिति होने पर ऐहतियात के तौर पर नदियों में नाव के परिचालन पर निषेद्य आवश्यक है। इसके अतिरिक्त वैसे सभी नीचले क्षेत्र, जहां बाढ़ के पानी के आने की प्रबल संभावना है, वहां लगतार माइकिंग कराई जाए तथा लोगों के बीच माइकिंग कराकर निकटस्थ उंचे स्थान पर जाने हेतु प्रेरित किया जाए। इन क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार सामुदायिक किचेन भी संचालित किया जाए, ताकि किसी भी आमजन को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ की संभावना के दृष्टिगत सभी कार्यपालक अभियंता अपने-अपने क्षेत्र में लगातार बने रहेंगे तथा बांध/तटबंधों पर नाईट पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही कटाव से निपटने हेतु आवश्यक संसाधनों की स्टाकिंग सुनिश्चित करेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति से बचाव किया जा सके। रात में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी चिकित्सक अपने-अपने क्षेत्र में लगातार बने रहेंगे तथा सचेत रहकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करेंगे। खासकर गर्भवती महिला/बुढ़े/बच्चों को कोई परेशानी ना हो इसे सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ के दौरान पशुओं के बचाव हेतु भ्रमणशील चिकित्सा पदाधिकारी भी सचेत रहकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करेंगे।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा माननीय विधान पार्षद, श्री भीषम सहनी सहित स्थानीय निवासियों से पूर्व तथा वर्तमान में हुए जलस्तर, कटाव आदि से संबंधित जानकारी लिया गया। साथ ही स्थानीय निवासियों को सजग एवं सतर्क रहने की सलाह भी जिलाधिकारी द्वारा दी गयी।

Bihar news जिलाधिकारी ने बगहा अनुमंडल अवस्थित विभिन्न घाटों/तटबंधों का किया निरीक्षण

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बगहा, सुशांत कुमार सरोज, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, एसडीएम, बगहा, डॉ0 अनुपमा सिंह, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) रामानुज सिंह सहित अन्य प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी सहित कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News-सीईओ ने की जीविका की समीक्षा बैठक
Next: Bihar News SSB 21 वीं बटालियन के झंडू टोला रोहुआ कैंप में घुसा पानी

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.