Bihar news जिलाधिकारी ने जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र का किया निरीक्षण

Bihar news District Magistrate inspected the District Registration and Counseling Center
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने आज जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (डीआरसीसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बारी-बारी से सभी काउंटरों पर जाकर कर्मियों से जानकारी ली गयी तथा योजना का लाभ लेने वाले आवेदकों से फीडबैक लिया गया।Bihar news District Magistrate inspected the District Registration and Counseling Center

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने कार्यों का ससमय निष्पादन करें। जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र में आये आवेदक/सह आवेदक से कुशल व्यवहार करें, उनकी बातों को गंभीरता से सुनें एवं उनके कार्यों को तत्परतापूर्वक निष्पादन कराना सुनिश्चित करें। सही रूप से फॉर्म भरने में आवेदकों को सहयोग करें।Bihar news District Magistrate inspected the District Registration and Counseling Center

उन्होंने निर्देश दिया कि डीआरसीसी में छात्र-छात्राओं को समुचित परामर्श दें। डीआरसीसी के माध्यम से संचालित योजनाओं का ससमय लाभ बच्चों को मिले, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाय। किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

प्रबंधक, डीआरसीसी द्वारा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम से संबंधित कार्य प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।

कुशल युवा कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना अंतर्गत जिले को प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध प्राप्त उपलब्धि को लेकर जिलाधिकारी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से लक्ष्य के अनुरूप छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने के लिए और अधिक प्रयास करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।Bihar news District Magistrate inspected the District Registration and Counseling Center

निरीक्षण के क्रम में प्रबंधक, डीआरसीसी, प्रेम प्रकाश दिवाकर, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, योगेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Trending News