Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-छठ पूजा के अवसर पर भीड़ नियंत्रण को लेकर जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया रेलवे के पदाधिकारियों के साथ बैठक 

जनवाद टाइम्स 28 October 2024
Bihar News-District Magistrate and Superintendent of Police held a meeting with Railway officials regarding crowd control on the occasion of Chhath Puja.
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।
हाजीपुर, 28 अक्टूबर , 2024

जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक श्री हरकिशोर राय ने आज रेलवे के पदाधिकारियों के साथ आगामी दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर होने वाले भीड़ नियंत्रण हेतु संयुक्त बैठक की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग बाहर से बिहार लौटते हैं, जिससे रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में काफी भीड़ हो जाती है।

Bihar News-District Magistrate and Superintendent of Police held a meeting with Railway officials regarding crowd control on the occasion of Chhath Puja.

कई बार भीड़ अनियंत्रित हो जाती है, जिससे दुर्घटना घट जाती है। भीड़ को नियंत्रित करने हेतु बैरियर ट्राली लगाया जा सकता है। रात में हाजीपुर स्टेशन पर आने वाली ट्रेन से आने वाले यात्रियों को सुरक्षित घर पहुंचाने हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्तर से कई रूटों पर बस का संचालन किया जा रहा है। बसें रात्रि 10:00 बजे तक तथा सुबह 4:00 बजे से संचालित होती हैं। रात 10:00 के बाद आने वाली ट्रेन से आने वाले यात्री रात में रेलवे स्टेशन पर ही विश्राम करें तथा सुबह होने पर ही अपने अपने गंतव्य की ओर जाए। क्योंकि इस समय चोर, उचक्के, नशा खुरानी गिरोह वाले लोग सक्रिय रहकर, कई बार ऑटो वालों से मिली भगत करके यात्रियों को नुकसान पहुंचाने के ताक में रहते हैं। किसी प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए रात में रेलवे स्टेशन पर ही रुकना श्रेयस्कर है। कई बार यात्री आउटर सिग्नल पर ही उतर जाते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ऐसा होने पर पुलिस कर्मियों को सचेत रहना चाहिए।

Bihar News-District Magistrate and Superintendent of Police held a meeting with Railway officials regarding crowd control on the occasion of Chhath Puja.
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के स्तर से स्थानीय स्टेशन मास्टर से समन्वय स्थापित कर रेलवे स्टेशन पर मेडिकल टीम को बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था भी रहनी चाहिए, ताकि आपात स्थिति में इसका इस्तेमाल किया जा सके।
रेलवे लाइन के किनारे स्थित छठ घाटों के पास विशेष ध्यान रखकर रेल की गति को नियंत्रित करते हुए और हॉर्न बजाते हुए ट्रेन संचालित करने का निर्देश दिया गया। रेलवे परिसर में आवारा पशुओं के आने पर उसे जिला पशुपालन पदाधिकारी के अधीन संचालित पशु गृह में रखवाना सुनिश्चित किया जाए। कई बार आवारा पशुओं एवं रात में नीलगाय के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। रेलवे परिसर में सीसीटीवी कैमरा चालू स्थिति में हो यह सुनिश्चित कर लिया जाए। रेलवे पुल पर लोगों को पैदल चलने की मनाही होगी। वहां पुलिसकर्मियों को प्रतिनियुक्त किया जाए। कई बार प्लेटफार्म की लंबाई से ज्यादा लंबी ट्रेन होने पर कुछ कोच प्लेटफार्म से बाहर रह जाते हैं जिसके कारण भी कई बार दुर्घटना हो जाती है। इस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। जीआरपी और आरपीएफ की पर्याप्त व्यवस्था कर लेने की आवश्यकता है।Bihar News-District Magistrate and Superintendent of Police held a meeting with Railway officials regarding crowd control on the occasion of Chhath Puja.

बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी हाजीपुर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद हाजीपुर, स्टेशन प्रबंधक हाजीपुर व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-वैशाली जिला को 1896.17 मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक प्राप्त
Next: Bihar News-जिला कल्याण की मासिक समीक्षात्मक बैठक हाजीपुर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.