Bihar News-समाहरणालय में हुआ जिला विकास समन्वय समिति की बैठक का आयोजन 

Bihar News- जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा द्वारा वैशाली प्रखंड के अमृतपुर पंचायत पैक्स में खरीफ विपणन मौसम 2024- 25 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।
हाजीपुर, 19 अक्टूबर , 2024

जिला पदाधिकारी वैशाली श्री यशपाल मीणा के निदेशानुसार जिला विकास समन्वय समिति का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया जिसमें सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित हुए। यह बैठक जिले में चल रहे विकास कार्यों में अंतर कार्यालय सहयोग एवं समन्वय के उद्देश्य से किया जाता है ताकि विकास कार्यों में आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं का निराकरण आपस में बैठकर किया जा सके।

Bihar News-समाहरणालय में हुआ जिला विकास समन्वय समिति की बैठक का आयोजन 
बैठक में अपर समाहर्ता वैशाली के द्वारा अनुपस्थित पदाधिकारियों से नही आने का कारण तथा उपस्थित पदाधिकारियों को अपने कार्यालय का प्रतिवेदन प्रत्येक माह के पांच तारीख को भेजने का निदेश दिया गया।

Bihar News-समाहरणालय में हुआ जिला विकास समन्वय समिति की बैठक का आयोजन 
बैठक में असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, सभी अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी विभागों के अभियंता उपस्थित रहे।

Trending News