Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-जिला प्रशासन का ” आपका पंचायत, आपका प्रशासन ” कार्यक्रम 6 अगस्त से शुरू

जनवाद टाइम्स 30 July 2024
Bihar News-District administration's "Your Panchayat, Your Administration" program starts from August 6
Share News
       

संवाददाता –राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।
यह कार्यक्रम 6 अगस्त से 19 अक्टूबर तक सभी पंचायतों में चलेगा ।

हाजीपुर, 30 जुलाई ।
जिला प्रशासन द्वारा हर एक क्षेत्र में मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा के पहल पर “आपका पंचायत आपका प्रशासन ” कार्यक्रम 6 अगस्त से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम 6 अगस्त से शुरू होकर 19 अक्टूबर तक वैशाली जिला के सभी पंचायत में आयोजित होगा।इसमें जनता की शिकायतों को सुना जाएगा और उसका निवारण किया जाएगा।

Bihar News-District administration's "Your Panchayat, Your Administration" program starts from August 6

यह कार्यक्रम किसी सार्वजनिक स्थल यथा पंचायत भवन, पंचायत सरकार भवन, सामुदायिक भवन आदि में रखा जाएगा, जहां जनमानस आसानी से पहुंचकर अपनी शिकायत रख सके।इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी, थाना अध्यक्ष, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी तथा अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भाग लेंगे।Bihar News-District administration's "Your Panchayat, Your Administration" program starts from August 6

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल योजना, गली -नाली योजना, स्वच्छता, मनरेगा, पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, आयुष्मान भारत, अभियान बसेरा, जन शिकायत निवारण के तहत भूमि विवाद, भू हस्तांतरण ,जमाबंदी विभिन्न योजनाओं हेतु भूमि उपलब्ध कराने के लंबित मामले, लंबित दाखिल खारिज के मामले, आधार सीडिंग ,परिमार्जन की माफी, अतिक्रमण, लगान वसूली, पीडीएस डीलर, पीएम विश्वकर्मा योजना, आंगनबाड़ी केंद्र आदि से संबंधित आम जनों की शिकायत प्राप्त कर पंजीकृत करते हुए निष्पादन किया जाएगा।
सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे अपने प्रखंड में आयोजित कैंप में स्वयं उपस्थित रहकर अपनी देखरेख में कैंप का संचालन करना सुनिश्चित करें। अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर, महुआ, और महनार को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने अनुमंडल अंतर्गत आयोजित कैंप का स्वयं भ्रमनशील रहकर अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेंगे।

Bihar News-District administration's "Your Panchayat, Your Administration" program starts from August 6
जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने बताया कि जिला प्रशासन आम जनों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील और समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारी कोशिश है कि प्रशासन जनता के द्वार तक पहुंच कर लोगों की परेशानियों को सुने-समझे और इसके निवारण का सार्थक प्रयास करे।

 

Post navigation

Previous: Agra News: लुटेरे को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
Next: Bihar News-जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में आज जिला खनन की समीक्षा बैठक हुई

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.