Bihar News पिंजरापोल गौशाला के सामने स्थापित महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा का स्मारक के रूप में शुरू हुआ विकास: गरिमा

Bihar News Development of the life-size statue of Mahatma Gandhi installed in front of Pinjrapol Gaushala as a memorial has started: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि पिंजरापोल गौशाला के सामने स्थापित महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा को आकर्षक स्मारक के रूप में विकसित करने का कार्य शुरू हो गया है।

Bihar News Development of the life-size statue of Mahatma Gandhi installed in front of Pinjrapol Gaushala as a memorial has started: Garima

महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह से जुड़े इस यादगार धरोहर को स्मारक का स्वरूप पूर्व के विकसित करने की उनकी महत्वाकांक्षी योजना को नगर निगम बोर्ड ने 14.29 लाख से अधिक की लागत वाली योजना को स्वीकृति के आधार पर कार्यादेश जारी करने के बाद काम की शुरुवात भी कर दी गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया निरीक्षण के बाद बोलीं कि महापौर के निरिक्षण मे नगर निगम क्षेत्र के सभी ऐतिहासिक और यादगार स्मारकों को नगर निगम प्रशासन विकसित करेगा।महापौर ने बताया कि पिंजरापोल गौशाला स्थित इस जीर्णशीर्ण स्ट्रक्चर को आकर्षक स्वरूप देने के बाद बाद की पीढ़ी के लिए महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह की यह स्मारक दर्शनीय और यादगार बन जाएगी।

Bihar News Development of the life-size statue of Mahatma Gandhi installed in front of Pinjrapol Gaushala as a memorial has started: Garima

महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया इसके लिए स्वीकृत योजना के तहत फैंसी स्वरूप के 10 पिलर के साथ चहारदीवारी कराई जाएगी। इसके साथ ही महात्मा गांधी जी की मूर्ति की रिपेयरिंग एंड गोल्डन रंग से कलर के साथ फर्श, वॉल और चबूतरा पर ग्रेनाइट, कैंपस के ऊपर छत एवं फाल्स सीलिंग और नीचे की तरफ लाइट, फाल्स सीलिंग लाइट, मूर्ति के पीछे गौशाला की बिल्डिंग पर वॉल पुट्टी, पेंटिंग के साथ गाय के बछड़ा के फोटो पर फोकस, संपूर्ण लाइटिंग, ग्लास के अंदर दो अलग-अलग चरखा, एंट्रेंस को ऊंचा करते हुए दोनों तरफ दो ग्लोब लाइट, ग्लास फ्रेमिंग के अंदर युवाओं के लिए सेल्फी प्वाइंट के रूप में ‘आई लव बेतिया’ का बोर्ड भी लगाया जा रहा है।

Trending News