Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-आगामी प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) निर्वाचन 2024 के चुनाव कार्य के सफल संचालन के लिए प्रतिनियुक्त किया गया

जनवाद टाइम्स 9 November 2024
Bihar News-आगामी प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) निर्वाचन 2024 के चुनाव कार्य के सफल संचालन के लिए प्रतिनियुक्त किया गया
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर। पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा के निर्देश पर जिला सभागार में शनिवार को संपन्न हुआ। इस दौरान प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित वरीय उप समाहर्ता सह कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी अनुज कुमार ने सभी मास्टर ट्रेनरों को चुनाव के सभी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए मतदान पदाधिकारियों के कार्यों एवं सभी प्रपत्रों को भरने की जानकारी दी। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों को मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त होने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समय तक प्रशिक्षण देने एवं बाक्स को खोलने एवं बंद करने का हैंड्स आन प्रशिक्षण देने का भी निर्देश दिया।

Bihar News-आगामी प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) निर्वाचन 2024 के चुनाव कार्य के सफल संचालन के लिए प्रतिनियुक्त किया गया
वहीं जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी अनु कुमारी ने मतगणना की प्रक्रियाओं से सभी मास्टर ट्रेनरों को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने मतपत्र किस आधार पर रद होगा, किस मतपत्र की गिनती की जाएगी तथा मतगणना में मतगणना पर्यवेक्षक की ओर से भरे जाने वाले प्रपत्र एक एवं दो को भर कर बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव मार्गदर्शिका में जो निर्देश दिया गया है, उसका अक्षर सह अनुपालन किया जाता है।

Bihar News-आगामी प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) निर्वाचन 2024 के चुनाव कार्य के सफल संचालन के लिए प्रतिनियुक्त किया गया
जिला सहकारिता पदाधिकारी श्यामानंद ठाकुर ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष के एक पद तथा प्रबंधन समिति के ग्यारह सदस्यों का चुनाव मतपत्र से कराया जाएगा। अध्यक्ष पद अनारक्षित है, जबकि एससी एसटी कोटि, पिछड़े वर्ग एवं अति पिछड़े वर्ग कोटि में छह सदस्यों में एक एक पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं सामान्य वर्ग से पांच सदस्यों को चुनाव होगा जिसमें दो सदस्य का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। अलग-अलग तरह के कुल पांच मतपत्रों से मतदान कराया जाएगा। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में कौसर परवेज खान एवं रंजीत कुमार झा मौजूद थे। इस दौरान मतपत्र बाक्स को खोलने एवं बंद करने का सभी मास्टर ट्रेनरों ने हैंड्स आन प्रशिक्षण भी प्राप्त किया।
तीन प्रशिक्षण केंद्र पर सोमवार से शुरू होगा प्रशिक्षण
पैक्स चुनाव में लगाए जाने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रथम प्रशिक्षण के लिए राय वीरेंद्र सिंह महाविद्यालय, रामबालक राय महाविद्यालय एवं मध्य विद्यालय अस्तीपुर सहित तीन प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए है। प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से बुधवार तक निर्धारित है। पहले दिन पीठासीन पदाधिकारी एवं प्रथम मतदान पदाधिकारी, दूसरे दिन द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं बुधवार को दो प्रशिक्षण केंद्रों पर गस्ती सह संग्रहण दल एवं मतगणना सहायक एवं मतगणना पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित है।

Post navigation

Previous: Agra News : नवजात शिशुओं के लिए यह मौसम नाजुक, अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : इंडियन कौंसिल ऑफ़ प्रेस के पदाधिकारियों ने जिले के अपरजिला अधिकारी को सौपा ज्ञापन 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.