Bihar News युवक का शव बरामद, दो तीन दिन से था गायब

Bihar News Dead body of youth recovered, was missing for two-three days
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुअरवा गांव के समीप धनौती नदी के किनारे पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार मृतक की अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी है और उसके चेहरे और शरीर पर तेजाब या किसी ज्वलनशील पदार्थ को छिड़क कर उसकी पहचान मिटाने का प्रयास किया है।

Bihar News Dead body of youth recovered, was missing for two-three days

मृत युवक की पहचान टूना सिंह 30 वर्ष पिता जटाशंकर सिंह जगदीशपुर बाजार के रूप में की गई है। जो अपने घर से दो तीन दिन पूर्व अपने घर से निकला था और घर नहीं लौट सकता । परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे ।

Bihar News Dead body of youth recovered, was missing for two-three daysपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच अस्पताल बेतिया में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Trending News