Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-दिनांक- 29 दिसम्बर 2023 उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था,समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

जनवाद टाइम्स 29 December 2023
Bihar News-Date- 29 December 2023 Organization of law and order review meeting under the chairmanship of Deputy Development Commissioner Shri Sanjay Kumar.
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

अररिया। भू-विवाद, थाना जनता दरबार एवं धार्मिक संरचना इत्यादि से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई, थाना जनता दरबार (भू-विवाद) (राजस्व), लोक भू-अतिक्रमण, थाना भवन के लिए भूमि की उपलब्धता (राजस्व), अनाधिकृत धार्मिक संरचना (गोपनीय), उत्पाद विभाग एवं विधि प्रशाखा, निलाम पत्र, खनन, शस्त्र का नवीकरण (सामान्य शाखा), चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन (सामान्य शाखा), लोक शिकायत निवारण, न्यायालय वाद (विधि प्रशाखा), भू-समाधान से संबंधित कार्यों की अंचल एवं थाना वार गहन समीक्षा की गई।Bihar News-Date- 29 December 2023
 Organization of law and order review meeting under the chairmanship of Deputy Development Commissioner Shri Sanjay Kumar.

इस दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि इस माह में भूमि विवादों से संबंधित कुल 89 मामलों का निष्पादन किया गया है। मध निषेध की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इस माह में 20 दिसम्बर तक छापेमारी के दौरान उत्पाद एवं पुलिस विभाग द्वारा कुल 103 अभियोग दर्ज किए गए हैं। कुल 199 की गिरफ्तारी हुई है। वहीं कुल 2131.47 ली0 शराब जब्त किया गया है। साथ ही साथ 15 वाहनों को भी जब्त किया गया है। खनन विभागी की समीक्षा के क्रम मे बताया गया कि नवम्बर 2023 में कुल 16 वाहनों को जब्त करते हुए 330655 रूपये जुर्माना भी वूसल किया गया है।Bihar News-Date- 29 December 2023
 Organization of law and order review meeting under the chairmanship of Deputy Development Commissioner Shri Sanjay Kumar.

बैठक में इसी प्रकार अन्य विभागों के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से थाना जनता दरबार का आयोजन करना सुनिश्चित करें। साथ ही भू-विवाद से संबंधित मामलों का त्वरित गति से निष्पादन सुनिश्चित करें। उप विकास आयुक्त द्वारा बैठक में भू समाधान की समीक्षा के क्रम में अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिये। भू-अतिक्रमण की समीक्षा के दौरान सीओ एवं संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को लंबित सभी पुराने मामलों को प्राथमिकता के साथ अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया गया।

Bihar News-Date- 29 December 2023
 Organization of law and order review meeting under the chairmanship of Deputy Development Commissioner Shri Sanjay Kumar.बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, विशेष कार्य पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया एवं फारबिसगंज, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, जिला खान पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं संबंधित जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज नाबदान का पानी सड़क पर बहने से स्कूली बच्चे और यात्री हो रहे हैं गिर कर आए दिन घायल
Next: Prayagraj News:ऑनलाइन हज आवेदन करने की अंतिम तिथि बढा़कर 20 दिसंबर से 15 जनवरी कर दी गई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.