Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news दशहरा के अवसर पर मारवाड़ी महिलाओं द्वारा दांडी की प्रस्तुति

जनवाद टाइम्स 15 October 2021
Bihar news दशहरा के अवसर पर मारवाड़ी महिलाओं द्वारा दांडी की प्रस्तुति
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर के जोड़ा शिवालय मंदिर परिसर में दुर्गा मंदिर के बाहर मारवाड़ी महिलाओं ने नवरात्रि के अवसर पर मारवाड़ी संस्कृति में महत्वपूर्ण डांडिया नृत्य की मोहक प्रस्तुति की एवम दीपक की रंगोली सजाई। दुर्गापूजा से जुड़े इस मोहक नृत्य में नगर निगम की निवर्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया मुख्य रूप से शामिल रहीं।

 

IMG 20211015 153546

इस मौके पर उन्होंने अपनी विशिष्ट संस्कृति का हवाला देकर बताया कि नवरात्रि में ‘डांडिया’ और ‘गरबा’ नृत्य का महत्त्व बहुत ज्यादा होता है, क्योंकि माना जाता है कि ये मां की पूजा से जुड़े हैं। इसी वजह से नवरात्रि के दिनों में केवल पंडालों में विशेष रूप से यह नृत्य किया जाता है। गुजरात और राजस्थान जैसे राज्य के प्रायःसभी शहरों में गठित क्लबों और रिसॉर्ट्स में भी गरबा और डांडिया के स्पेशल प्रोग्राम आयोजित किये जाते हैं।उन्होंने बताया कि नवरात्रि की विशेष पूजा-उपासना में गरबा और डांडिया का सांस्कृतिक धार्मिक महत्व है।

 

Bihar news दशहरा के अवसर पर मारवाड़ी महिलाओं द्वारा दांडी की प्रस्तुति

और इन दोनों नृत्यों में कलात्मक फर्क होता है।
डांडिया और गरबा दोनों ही तरह के नृत्य मां दुर्गा भक्ति से जुड़े हुए हैं। डांडिया नृत्य के जरिए मातेश्वरी दुर्गा देवी और मह‍िषासुर के बीच हुए युद्ध को दर्शाया जाता है। इस नृत्य में डांड‍िया की रंगीन छड़ी को मां दुर्गा की तलवार के तौर पर भी देखा जाता है। इसीलिए इसको कई जगह तलवार नृत्य या ‘डांस ऑफ स्वॉर्ड’ भी कहा जाता है। वहीं अपने बिहार में ‘झिझिया’ नृत्य के रूप में लोकप्रिय ‘गरबा नृत्य’ मां दुर्गा की प्रतिमा या उनके ल‍िए जलाई गई ज्योत के आसपास क‍िया जाता है। ये नृत्य माता के गर्भ में जीवन का प्रदर्शन करने वाली लौ का प्रतीक है। गरबा नृत्य के दौरान मिट्टी के घड़ों में बने गोलाकार छिद्र जीवन चक्र को दर्शातें हैं।

Post navigation

Previous: Bihar news बस और बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत
Next: Etawah News: हिन्दू सेवा समिति ने निकाली 7वी भव्य श्रीराम विजय यात्रा, शहर की गलियां जय श्रीराम के जयघोषों से गूंजीं

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.