Bihar News बेतिया में अपराधियों का तांडव, गोली मारी और लूट लिए 5 लाख

Bihar News Criminals' rampage in Bettiah, shot and looted Rs 5 lakh
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बेतिया में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर उसके पास से 5 लाख रुपए की लूट ली है. बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया है।

Bihar News Criminals' rampage in Bettiah, shot and looted Rs 5 lakhघटना के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए हैं. इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है.यह मामला बेतिया के सिरसिया थाना क्षेत्र आजाद चौक का है. घायल युवक की पहचान कुमारबाग थाना क्षेत्र बकुचिया गांव निवासी राजन तिवारी के पुत्र आदित्य तिवारी के रूप में हुई है।

Bihar News Criminals' rampage in Bettiah, shot and looted Rs 5 lakhघायल का इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है. पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. जगह-जगह के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

Trending News