Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News भाकपा माले का यात्रा न्याय के लिए- वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता

जनवाद टाइम्स 16 October 2024
Bihar news CPIML's journey for justice- Virendra Prasad Gupta
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

सात सुत्री मांगों को लेकर भाकपा माले 10 दिनों की यह पदयात्रा भितिहरवा आश्रम से निकल कर मुजफ्फरपुर जुबा साहनी पार्क तक जाऐगी. जिसका समापन 27 अक्टूबर को पटना में बदलो बिहार न्याय जन सम्मेलन में होगी। यात्रा की सुरूवात भितिहरवा आश्रम में गांधीजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन सभा से हुआ. बेलवा में भी गरीबों के साथ जनसंवाद किया और बडी़ संख्या में लोगों द्वारा आवेदन पत्र दिया.
जन सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हमारी यात्रा न्यायपूर्ण नए बिहार के निर्माण के लिए है. हम न्याय की उम्मीद लेकर यात्रा पर निकले हैं. हम अपनी यात्रा में दलित–गरीबों–महिलाओं पर जारी सामंती हिंसा, भूमिहीनों के लिए आवासीय जमीन व पक्का मकान, स्मार्ट मीटर पर रोक, सभी लोगों की जमीन के कागजात दुरुस्त नहीं होने तक सर्वे पर रोक, स्कीम वर्कर के लिए न्यूनतम मजदूरी, बाढ़ का स्थाई निदान, आरक्षण वृद्धि को 9 वीं अनुसूची में शामिल करने, विशेष राज्य का दर्जा आदि मुद्दों को लेकर कर चल रहे हैं।

Bihar news CPIML's journey for justice- Virendra Prasad Gupta
भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह ऐपवा नेत्री सरोज चौबे ने कहा कि नितीश कुमार और भाजपा के लोग कहते हैं कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है, इसी सरकार में मुछ रखने पर महराजगंज में पासवान जाति के शिक्षक की हत्या कर दिया जा रहा है, नवादा में मुसहर जाति के गरीबों को घर जलाया जाता है, विकास के नाम पर लूट मचा हुआ है. पुल टूटने के बाद अब बांध टूट रहें हैं। पुरे बिहार में बाढ़ तबाह किया है।

Bihar news CPIML's journey for justice- Virendra Prasad Gupta
भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव, फरहान राजा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ने वादा किया था. उस वादा के अनुसार तमाम गरीबों को 2 लाख रु, 5 डिसमिल आवास भूमि और पक्का मकान देने की गारंटी करनी चाहिए था मगर मोदी सरकार की तरह नितीश कुमार भी किये गए वादा को जुमला बनाना चाहते हैं, भाकपा माले जुमला नहीं बनाने लेगी, आगे कहा कि मोदी और नितीश कुमार मिलकर बिहार को कम्पनियों के लूट का व्यापार बनाने के लिए जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगा रही है, सभी नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगवाने की अनिवार्यता खत्म कर, बिजली की दर आधी कर, कृषि कार्य व गरीबों के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग किया।
27 अक्टूबर को पटना में बदलो बिहार न्याय सम्मेलन में चलने की अपील किया।

Post navigation

Previous: Bihar News-मुख्य सचिव के द्वारा विकास कार्यों की की गयी समीक्षा 
Next: Bihar New-साइबर क्राइम से बालको को बचाने हेतु दिया गया प्रशिक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.