Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News- बेतिया राज की जमीन पर तमाम बसावट/दुकान की जमीन पर कानूनी अधिकार को लेकर माले ने किया जन प्रतिरोध सभा

जनवाद टाइम्स 25 December 2024
Bihar News- CPI(ML) organised a public protest meeting for legal rights over the land of all settlements/shops on Bettiah Raj land
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार विधानसभा में भाजपा- नितीश सरकार द्वारा बेतिया राज की सम्पत्तियों को निहित करने वाला विधेयक 2024 दोनों सदनों से भाजपा- जदयू विधायकों ने मेज थप्प – थप्पाकर पास कर दिया गया था. जिसके खिलाफ बेतिया राज भूमि अधिकार संघर्ष मोर्चा और भाकपा माले रेड क्रॉस कैम्पस में जन प्रतिरोध सभा का आयोजित किया. सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बेतिया राज सम्बंधित जो काला कानून बना है उसे वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा. आगे कहा कि दूनिया मे नियम है पहले लोग बसते है फिर उसके बाद कागज बनते हैं. बिहार भू काश्तकार अधिनियम 1885 आने के बाद ही दखल कब्जा के आधार पर बिहार लोगों के पास खाता खतियान बना था, इसलिए बिहार सरकार भी बेतिया राज की जमीन पर बसें लोगों को दखल कब्जा के आधार पर कानूनी अधिकार दे।

Bihar News- CPI(ML) organised a public protest meeting for legal rights over the land of all settlements/shops on Bettiah Raj land
आगे कहा कि भाजपा जदयू नेताओं द्वारा राज की जमीन पर से लोगों को उजाड़ कर जैविक पार्क और उधोग बनाने की बात कर रहे है. बस्तियों पर बुलडोजर चला कर तो कोई अम्बानी को देने की बात कर रहा है इन नेताओं को पहचानने की जरूरत है.
राजस्व मंत्री दिलीप जयसवाल द्वारा दिया जा रहा ब्यान पर विधायक ने कहा कि जो भी बातें मंत्री जी बोल रहे की लोगों को घबराने की जरूरत नही है सेटलमेंट हो जाएगा उसे कानून में शामिल करें क्यों की पचास हजार से अधिक लोगों को जीवन को तबाह करने वाला यह काला कानून है इसमें सुधार करना होगा।

Bihar News- CPI(ML) organised a public protest meeting for legal rights over the land of all settlements/shops on Bettiah Raj land
माले नेता सुनील राव ने कहा कि बेतिया शहर के 80℅ भू- भाग पर बने घर/ मुहल्ला/ दुकान सभी अतिक्रमण का संज्ञा देकर हटाने की बात कानून कर रहीं. इस जन विरोधी कानून को भाजपा जदयू सरकार ने पास किया है, यह बेतिया के लोगों को अपमानित करने वाला कानून है, यह सरकार जनता को रोज रोज अपमान कर रहीं हैं, यहा तक की संसद भवन में अमित शाह ने बाबा साहेब अम्बेडकर जी को अपमानित करने का काम किया. जनता सब का हिसाब लेगी. इंकलाबी नौजवान सभा जिला अध्यक्ष फरहान राजा ने कहा कि न्याय के जो प्रकृतिक नियम है. कि न्याय के लिए आप किसी भी न्यायालय में जा सकते हैं. इस अधिकार को आप कैसे रोक सकते हैं. यह कानून विस्थापित लोगों के पुनर्वास के सवाल पर चुप है. एक वाक्य में कहा जाए कि यह कानून संविधान के खिलाफ है तो कोई गलत नहीं होगा.
बेतिया राज भूमि अधिकार संघर्ष मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि पहले से ही कानून है कि सरकारी जमीन पर 30 वर्षों तक रहने और अपना कब्जा प्रमाणित करने पर कानूनी हकदार हो जाता है जैसे कानून को भी ताख पर रख दिया गया है. यह कानून संविधान के मौलिक अधिकारों का खुला उलंघन करता है,यह कानून न्यायलय में जाने से रोकता है इस कानून को में बदलाव तक आंदोलन जारी रहेगा।

Bihar News- CPI(ML) organised a public protest meeting for legal rights over the land of all settlements/shops on Bettiah Raj land
सभा को अधिवक्ता इम्तियाज साहब, आदित्य यादव, रानी तिवारी ने भी सम्बोधित किया, सभा की अध्यक्षता राजेन्द्र पाठक ने किया

Post navigation

Previous: Bihar News सरकार से मार्गदर्शन प्राप्ति के बाद ही विभागीय योजनाओं पर निर्णय:गरिमा
Next: Bihar News-“प्रशासन गांव की ओर” पहल के अंतर्गत आज दिनांक 24-12-24 को पटेढ़ी बेलसर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में कुल 253 आवेदन प्राप्त किए गए जिसमें से 140 आवेदनों का निष्पादन किया गया

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.20.45 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.16.01 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.14.13 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.39.25 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026

Latest News

  • अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।
  • Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।
  • Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।
  • अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।
  • Prayagraj News: विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.