Bihar News वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियों को हडप ने के खिलाफ संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को माले विधायक ने लिखा पत्र

Bihar News CPI(ML) MLA wrote a letter to the Joint Parliamentary Committee (JPC) against usurping the properties of Waqf Board
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा है कि भाजपा द्वारा लाया गया वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 स्पष्ट रूप से पक्षपाती है और मुस्लिम समुदाय, उनकी धार्मिक स्वतंत्रता और संविधान के तहत प्राप्त विश्वासों पर सीधा आक्रमण करता है। इस संशोधन का उद्देश्य वक्फ संस्थान और उसकी प्रशासनिक व्यवस्था को ध्वस्त करना है, जो संकीर्ण मानसिकता से प्रेरित कानून बनाने का स्पष्ट उदाहरण है।

Bihar News CPI(ML) MLA wrote a letter to the Joint Parliamentary Committee (JPC) against usurping the properties of Waqf Board
आगे कहा कि 2013 में व्यापक परामर्श प्रक्रिया के बाद लाए गए वक्फ अधिनियम के प्रभावी संशोधनों को मजबूत करने की बजाय पूरी तरह से समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। बहुसंख्यकवाद के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई जगह नहीं होनी चाहिए, न सड़कों पर और न संसद में, जो विविध अल्पसंख्यकों के अधिकारों और आकांक्षाओं को कुचलने का काम करता हो।
आगे उन्होंने ने कहा कि 2006 की जस्टिस राजिंदर सच्चर समिति की रिपोर्ट वक्फ को एक सामाजिक-धार्मिक संस्थान के रूप में मान्यता दी थी, जो कल्याणकारी गतिविधियों में शामिल है, और वक्फ बोर्डों को प्रशासनिक, वित्तीय और कानूनी रूप से मजबूत करने की आवश्यकता को पहचाना था। इसके विपरीत, यह प्रस्तावित विधेयक हिंदुत्व की राजनीतिक विचारधारा को कानून में दर्ज करने का प्रयास है।

Bihar News CPI(ML) MLA wrote a letter to the Joint Parliamentary Committee (JPC) against usurping the properties of Waqf Board
इस विधेयक को सामान्य रूप से पढ़ने से स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों पर अधिक नियंत्रण स्थापित करना है, इस तथ्य की अनदेखी करते हुए कि ये संपत्तियां मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों द्वारा धार्मिक और सामाजिक उद्देश्यों के लिए बनाई गईं धर्मार्थ निधियां हैं।

Trending News