Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News- सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी आरक्षण के कोटे के भीतर कोटा देने के फैसले पर माले विधायक का विरोध

जनवाद टाइम्स 3 August 2024
Bihar News- CPI(ML) MLA opposes Supreme Court's decision to give quota within SC reservation quota  
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एससी आरक्षण के कोटे के भीतर उप-वर्गीकरण पर कोटा देने के सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले पर कड़ा विरोध जाहिर किया है।

Bihar News- CPI(ML) MLA opposes Supreme Court's decision to give quota within SC reservation quota

 

आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि अनुसूचित जातियों (एससी) के लिए आरक्षण के भीतर अलग-अलग श्रेणियां होना ठीक है, जो वास्तविक आंकड़ों पर आधारित हों और यह दशयि कि वे कितने हाशिए पर हैं, इसका मतलब है कि हमें विभिन्न जातियों की जनगणना करने की जरूरत है ताकि यह सटीक रूप से पता लगाया जा सके कि वे कितने वंचित हैं. जातीय जनगणना करना और फिर उसके आधार पर आरक्षण कोटा निर्धारित करना सभी हाशिए पर पड़े समूहों के लिए उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेगा, यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात है जिसे अभी करने की तत्काल जरूरत है ।इसके अलावा, इस फैसले ने राज्य सरकारों को उप-कोटा बनाने का अधिकार दिया है और अनुसूचित जाति आरक्षण के भीतर ‘क्रीमी लेयर की अवधारणा के उपयोग का सुझाव देकर इसके दायरे को बढ़ाने का दावा किया गया है और यह प्रस्ताव भी पेश किया गया है कि आरक्षण केवल एक पीढ़ी तक सीमित होना चाहिए।

Bihar News- CPI(ML) MLA opposes Supreme Court's decision to give quota within SC reservation quota

 
एक सकारात्मक कार्रवाई के बतौर एससी आरक्षण का उद्देश्य भारत की दलित-आदिवासी आबादी द्वारा सामना किए जा रहे सामाजिक बहिष्कार और हाशिए पर रहने की निरंतर वास्तविकता का मुकाचला करना और उसे कम करना है. यह दावा करना गलत है कि यह भेदभाव केवल ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचलित है और शहरीकरण इस भेदभाव को कम करता है. यह भारतीय वास्तविकता का बिलकुल गलत चित्रण है, क्योंकि यहां एससी छात्रों और विद्वानों को प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा के अन्य केंद्रों जैसे आईआईटी, आईआईएम और मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है.
आगे कहा कि सबसे वंचित लोगों को अधिक न्याय दिलाने के बहाने आरक्षण के संवैधानिक आधार को कमजोर करना स्वीकार्य नहीं है।

Bihar News- CPI(ML) MLA opposes Supreme Court's decision to give quota within SC reservation quota

 
ऐसे दौर में जब आरक्षण प्रणाली, जिसका उद्देश्य सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देना है, को चुनौती दी जा रही है और यहां तक कि संविधान पर भी लगातार हमले हो रहे हैं, तब हमें समाज के सभी वंचित वर्गों के बीच और भी अधिक एकता और एकजुटता की जरूरत है. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उत्पीड़ित और वंचितों के बीच और अधिक विभाजन और प्रतिद्वंद्विता न बढ़े, जिससे ताकतवर और विशेषाधिकार प्राप्त लोगों की अपने सामाजिक और आर्थिक प्रभुत्व को बनाए रखने की फूट डालो और राज करो की रणनीति को बढ़ावा मिले.।

Post navigation

Previous: Bihar News-वार्षिक कैलेंडर के अनुसार जिला में पंचायत कार्य करें पूर्ण : निदेशक 
Next: Bihar News-जिला पदाधिकारी ने की मानव व्यापार से संबंधित वादों की गहन समीक्षा

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.