Bihar News: भाकपा माले ने राजापाकर प्रखंड मे किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन किया।

IMG-20210214-WA0034
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।राजापाकर प्रखंड अतर्गत बखरी बराई पंचायत सरकार भवन के परिसर मे किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन माले जिला सचिव योगेंद्र राय की अध्यक्षता मे आयोजित हूई।इस किसान मजदूर महापंचायत को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हूए अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य अध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद यादव ने कहा की ना खाऊंगा और न खाने दूंगा का नारा देने वाले नरेन्द्र मोदी के राज मे एक भी क्षेत्र वैसा नही जिसमे भ्रष्टाचार नही हो।बखरी पंचायत मे3897मनरेगा मजदूर निबंधित है12000को कागज पर रोजगार देने की बात दिखाई जा रही है।स्वरो के खाते मे दसियो हजार राशि गई परन्तु एक भी मनरेगा मजदूर वैसा नही मिले जिन्हें200से ज्यादा दिया गया हो।बाकी सारी राशि मुखिया या काम करने वाली एजेंसी ने लूट कर दिया।यही हाल तमाम जनकल्याण कारी योजनाओं मे पूरे देश की है।किसान नेताओं पर लादे ग्ए झुठ मुकदमे को वापस लेने,जल निकासी का प्रबंध करने,जनकल्याण कारी योजनाओं मे आवंटन बढाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

You may have missed