Bihar News:  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतगणना कार्य

Bihar News:  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतगणना कार्य
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

03-सारण स्नातक/शिक्षक निर्वाचन-2023 मतदान के उपरांत दिनांक 05.04.2023 को नियत समय 08:00 बजे प्रातःकाल से मतगणना का कार्य कड़ी सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था के बीच देर रात्रि तक जारी रहा। 03-सारण शिक्षक निर्वाचन निर्वाचन के लिए प्रतिनियुक्त प्रेक्षक दिनेश कुमार, 03-सारण स्नातक निर्वाचन के लिए प्रतिनियुक्त प्रेक्षक प्रेम सिंह मीणा एवं निर्वाची पदाधिकारी 03-सारण स्नातक/ शिक्षक निर्वाचन निर्वाचन क्षेत्र सह आयुक्त, सारण प्रमंडल, छपरा श्री सर्वानन एम. की देखरेख में मतगणना कार्य सफलतापूर्णक संपादित हुआ।Bihar News:  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतगणना कार्य

सर्वप्रथम सारण शिक्षक उप निर्वाचन 2023 का अंतिम परिणाम प्राप्त हुआ। प्रथम स्थान पर सर्वाधिक 3055 मत प्राप्त करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी अफाक अहमद को विजयी घोषित किया गया। द्वितीय स्थान पर कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के आनंद पुष्कर को 2381 मत प्राप्त हुए। भारतीय जनता पार्टी के धर्मेंद्र कुमार को 495 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी अतुल कुमार तिवारी को 20. चंद्रमा सिंह को 1255, जयराम यादव को 2080 नवल किशोर सिंह को 552, मनीष कुमार शेखर को 34. रंजीत कुमार को 1008 लक्ष्मी कुमारी को 29, शबनम आरा को 31 एवं संजय कुमार सिंह को 12 मत प्राप्त हुए।
तत्पश्चात देर रात्रि में बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 का अंतिम परिणाम प्राप्त हुआ। अंतिम परिणाम के अनुसार जनता दल (यू०) के प्रो० (डॉ०) वीरेन्द्र नारायण यादव को सर्वाधिक 32239 मत प्राप्त करने पर विजयी घोषित किया गया। द्वितीय स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के महाचंद्र प्रसाद सिंह को 26288 मत प्राप्त हुए । अन्य निर्दलीय प्रात्याशी में अर्जुन प्रसाद यादव को 228, चन्द्र किशोर प्रसाद यादव को 89, ध्रुव नारायण प्रसाद को 866, फजले अली को 354, लालू प्रसाद यादव को 26, शाजिद आलम को 201. सुशील कुमार पाण्डेय को 126 मत प्राप्त हुए। कुल वैध मतपत्रों की संख्या-60417 थी।

Bihar News:  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतगणना कार्य
सहायक निर्वाची पदाधिकारी, 03- सारण स्नातक/ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-सह-जिलाधिकारी, सारण, राजेश मीणा ने मतगणना कार्य में सम्मिलित सभी पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल एवं कर्मीगणों को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक मतगणना कार्य सम्पादित करने में अपना योगदान देने के लिए धन्यवाद एवं बधाई ज्ञापित किया है।

Trending News