Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News :  कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से बचाव हेतु सभी व्यवस्थाएं रखें अपडेट -जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 28 December 2021
Bihar corona new variant update
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया। जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का फैलाव तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोंन के संभावित खतरे को देखते हुए पूरी सतर्कता बरतने एवं संक्रमण से बचाव हेतु सभी व्यवस्थाएं अपडेट रखने की आवश्यकता है ताकि विषम परिस्थितियों में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे।

Bihar corona new variant update

उन्होंने निदेश दिया कि एंबुलेंस, ऑक्सीजन प्लांट, पाइप लाइन, वेंटिलेटर, आइसोलेशन वार्ड, कोविड मरीजों के परिजनो के हेतु व्यवस्था, कोविड एसेंसिएल ड्रग, ग्लव्स, मास्क आदि की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में डाॅक्टर, नर्सेज, कर्मी की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। रोस्टर वाइज मैन पाॅवर की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाय। दवाओं का पर्याप्त स्टॉक एवं चिकित्सा सुविधा चुस्त-दुरुस्त रखी जाय। अस्पतालों में सारे इन्फ्रास्ट्रक्चर अपडेट रखी जाय।

जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि आवश्यकतानुसार एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने हेतु कारगर कार्रवाई करें। साथ ही वेंटिलेटर संचालन हेतु टेक्नीशियन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन बनाने, कांटेक्ट ट्रेसिंग आदि के लिए प्रत्येक प्रखंड में पर्याप्त संख्या में टीम को रेडी पोजिशन पर रखा जाय। अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार आदि से ग्रसित मरीजों की गंभीरता से जांच की जाय।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण ही एकमात्र कारगर उपाय है। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक व्यस्कों को टीका के दोनों डोज लगाना अत्यंत ही आवश्यक है। साथ ही कोरोना संक्रमण केे फैलाव को रोकने के लिए कोरोना जाँच अभी अत्यंत ही आवश्यक है ताकि पोजेटिव पाए जाने के उपरांत तुरंत चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराकर संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति टीका लेने से वंचित नहीं रहे, इस हेतु कारगर उपाय करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रचार-प्रसार कर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति सचेत एवं जागरूक करते रहें। आमजन को बताएं कि मास्क पहने, सैनेटाइजर लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा अन्य कोविड अनुकूल व्यवहार को अपनायें। साथ ही कोरोना टीका का दोनों डोज अवश्य लें। मात्र एक डोज काफी नहीं है, कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीका का दोनों डोज आवश्यक है।

समीक्षा के क्रम में सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि जिले में भी कोविड संक्रमण का एक मामला प्रकाश में आया है। एसएसबी, नरकटियागंज के एक ऑफिसर गत दिनों शिमला में प्रशिक्षण लेने गये थे। जिले में वापस लौटने के उपरांत उनका प्रोटोकाॅल जांच कराया गया जिसमें वे पोजेटिव पाये गये हैं।

उन्होंने बताया कि उक्त जवान को आईसोलेशन में रखा गया है तथा समुचित चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि संक्रमण फैले नहीं।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अधीक्षक, जीएमसीएच, सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सहित सभी डीपीएम उपस्थित रहें।

Post navigation

Previous: Etawah News: कांग्रेस के137 वां स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन
Next: मेरठ न्यूज: रंगोली पुल पर अटल द्वार तथा कुटी चौराहे पर अंबेडकर द्वार का किया शिलान्यास।

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260430_161524
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में

जनवाद टाइम्स 30 April 2026
IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में
  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.