Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News पूर्ण पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराएं पैक्स निर्वाचन : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 14 November 2024
Bihar News: Conduct the PACS elections in a completely transparent manner: District Election Officer
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, दिनेश कुमार राय ने कहा कि पूर्ण पारदर्शी तरीके से पैक्स निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है। पैक्स निर्वाचन से जुड़े हुए सभी संबंधित अधिकारी बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए पूर्ण स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से पैक्स निर्वाचन को सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। पैक्स निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों को ससमय निष्पादित कराना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित पैक्स निर्वाचन कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।Bihar News: Conduct the PACS elections in a completely transparent manner: District Election Officer

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बारी-बारी से विभिन्न कोषांगों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा जारी अद्यतन दिशा-निर्देशों से सभी संबंधित अधिकारियों को ससमय अवगत कराएं। प्रत्येक बिन्दुओं की जानकारी सभी संबंधित अधिकारियों को होनी चाहिए।उन्होंने निर्देश दिया कि पर्याप्त संख्या में मतपेटिका की उपलब्धता सुनिश्चित करें। मपेटिकाओं की ग्रीजिंग, मरम्मति आदि ससमय करा लें। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में मतपत्रों की छपाई भी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि मतपत्रों के रंगों की जानकारी वोटरों को दे दी जाय।उन्होंने निर्देश दिया कि सामग्री कोषांग समय पर सभी सामग्रियों की उपलब्धता के साथ वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे। बैलेट पेपर, कलर आदि की बारीकी से निगरानी करेंगे। वाहन कोषांग वाहनों का आंकलन कर पर्याप्त वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।अपर समाहर्ता, विभागीय जांच द्वारा बताया गया कि कार्मिक कोषांग द्वारा अपने दायित्वों का निवर्हन किया जा रहा है। प्रथम नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है। प्रशिक्षण कोषांग द्वारा विधिवत रूप से कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित कुल-60 कार्मिकों को शोकॉज किया गया है।जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रथम चरण अंतर्गत भितहां, नौतन एवं नरकटियागंज प्रखंडों के कुल-50 पैक्सों हेतु निर्वाचन होना है। नामांकन की अवधि 13 नवंबर को समाप्त हो गयी है। 14 नवंबर से 16 नवंबर तक संवीक्षा की जायेगी। दिनांक-19.11.2024 को अभ्यर्थिता वापसी/प्रतीक आवंटन की तिथि निर्धारित है। 26 नवंबर 2024 को मतदान की तिथि है। मतदान के दिन ही मतगणना का कार्य सम्पन्न कराया जाना है।Bihar News: Conduct the PACS elections in a completely transparent manner: District Election Officer

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, निदेशक, डीआरडीए, अरूण प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, विनोद कुमार सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, श्रीमती बेबी कुमारी, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, श्रीमती रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सुश्री अंशु कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस, श्रीमती कविता रानी, डीपीएम, जीविका, निखिल कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, विवेक कुमार सिंह, सभी बीसीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखंड प्रोजेक्ट मैनेजर आदि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News गुरु नानक जयंती के अवसर पर निकली गई भव्य झांकी
Next: Bihar News मतदाता सूची में शत-प्रतिशत मतदाताओं का जोड़ें नाम : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.