Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News–शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करायें डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता। परीक्षा-जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 23 June 2023
Bihar News--शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करायें डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता। परीक्षा-जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता—राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।जिलाधिकारी यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रवि रंजन कुमार के द्वारा वैशाली समाहरणालय सभागार में केन्द्राधीक्षकों, प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफिंग करते हुए करते हुए बताया गया कि DCECE (PE)-2023 एवं DCECE (PM/PMM)-2023 की परीक्षा क्रमश: दिनांक 24.06.2023 शनिवार को एक पाली में 11:00 बजे पूर्वाहन से 01:15 बजे अपराह्न तक एवं 25.06.2023 रविवार को दो पालियों में आयोजित होगी। दिनांक 25.06.2023 को आयोजित होने वाली परीक्षा के प्रथम पाली पूर्वाहन 11:00 बजे से 01:15 बजे अपराहन तक एवं द्वितीय पाली 200 बजे अपराह्न से 04:15 बजे अपराह्न तक हाजीपुर अनुमंडल अंतर्गत कुल 19 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि 10:30 बजे पूर्वाo के बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिया जायेगा तथा किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दी जायेगी।

IMG 20230623 WA0154
परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ दिनांक 24.06.2023 एवं दिनांक 25.06.2023 के दिन परीक्षा के लिए 38 केन्द्र प्रेक्षक, 41 स्टैटिक दण्डाधिकारी, 07 गश्तीदल दण्डाधिकारी, 06 उड़नदस्ता दण्डाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल परीक्षा तिथि को 07 बजे पूर्वाहन में परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होकर परीक्षा समाप्ति के बाद तक विधि व्यवस्था को संधारित करेंगे ताकि परीक्षा सामग्रियों को केन्द्राधीक्षक से प्राप्त कर प्राधिकृत पदाधिकारी को हस्तगत करायेंगे।

जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि परीक्षा नियंत्रक, बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, पटना के द्वारा कदाचार रोकने के लिए बायोमेट्रिक पहचान तथा परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने हेतु जैमर की व्यवस्था की गई है।सभी केन्द्राधीक्षक को परीक्षा की विडियोग्राफी कराने हेतु निदेशित किया गया। परीक्षा को कदाचारमुक्त संचालन हेतु केन्द्राधीक्षक अभ्यर्थियों के परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश के समय पूर्णरूपेण चेकिंग की व्यवस्था करेंगे। वे परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार को पूर्वा० 08:00 बजे अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए खोलना सुनिश्चित करेंगे। अभ्यर्थियों 10:30 बजे पूर्वाहन तक ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश कर पायेंगे उसके उपरांत परीक्षा कक्ष का प्रवेश द्वारा बंद कर दिया जाएगा।

Bihar News--शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करायें डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता। परीक्षा-जिलाधिकारी
अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में अपने साथ कैलकुलेटर स्लाइड रूल, ग्राफ पेपर, चार्ट और किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा मोबाईल फोन, पेजर ए.टी.एम. कार्ड, घड़ी आदि रखना वर्जित होगा। संबंधित दण्डाधिकारी, केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक हॉल में इसके उपयोग पर सख्ती से रोक लगायेंगे एवं इसे प्रवेश द्वार पर ही जाँचकर निकालवाना सुनिश्चित करेंगे। केन्द्र प्रेक्षक शत-प्रतिशत परीक्षार्थियों की पहचान सुनिश्चित करते हुए प्रवेश-पत्र के कार्यालय प्रति में निर्धारित स्थान पर अपना हस्ताक्षर अंकित कराते हुए परीक्षा कक्ष में प्रवेश करायेंगे।
परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जो परीक्षा तिथि को प्रातः 06 बजे से सन्ध्या 05 बजे तक कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या- 06224-260220 है। जिसपर किसी भी आकस्मिक स्थिति एवं विधि व्यवस्था से संबंधित सूचना दी जा सकती है। अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर के द्वारा परीक्षा तिथि को परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया गया है।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिवालय के अपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराये जाने के दिए निर्देश
Next: Bihar News टीम वर्क के साथ बेहतर तरीके से कार्यालयों का संचालन कराना सुनिश्चित करें प्रधान सहायक : जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.