Bihar News विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं को ससमय करें पूर्ण : जिलाधिकारी

Bihar News Complete the developmental and welfare schemes on time: District Magistrate
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

मुख्यमंत्री, बिहार, नीतीश कुमार की पश्चिम चम्पारण जिले में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षतता में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुयी। इस बैठक में सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।Bihar News Complete the developmental and welfare schemes on time: District Magistrate

अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री, बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान वे विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कार्यान्वित योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग/कार्यालयों के लंबित मामलों को तेजी से पूर्ण कराएं। इसके साथ ही चल रही कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं पर संबंधित अधिकारी, कार्यपालक अभियंता लगातार अपनी नजर बनाये रखें और विभागीय दिशा-निर्देश के अनुसार निर्माण कार्य को ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।Bihar News Complete the developmental and welfare schemes on time: District Magistrate

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, रामानुज प्रसाद सिंह सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Trending News