Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News समय सीमा के अंदर पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराएं पूर्ण : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 15 February 2025
Bihar News Complete the construction of Panchayat Government Building within the time limit: District Magistrate
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने ठकराहा प्रखंड अंतर्गत जागीरहां पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया और स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, बगहा के अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।Bihar News Complete the construction of Panchayat Government Building within the time limit: District Magistrate

उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन बनाने का मकसद है कि पंचायत स्तरीय सभी जनप्रतिनिधि और कर्मियों का कार्यालय एक छत के नीचे हो ताकि जनता को सारी सुविधाएं एक जगह से ही मिले। इससे प्रखंड कार्यालय पर दबाव कम होगा और जनता को स्थानीय स्तर पर ही सरकार की योजनाएं का लाभ आसानी से प्राप्त होगा। पंचायत सरकार बन जाने के उपरांत स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्हें कई सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों के लिए प्रखंड मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।Bihar News Complete the construction of Panchayat Government Building within the time limit: District Magistrate

जिलाधिकारी ने एलएईओ के अभियंताओं को निर्देश दिया कि समय सीमा के अंदर पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। निर्माण कार्य मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराएं। निर्माण कार्य में गड़बड़ी होने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एलएईओ के अभियंता द्वारा बताया गया कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य लगभग 53 प्रतिशत पूर्ण करा लिया गया है। अप्रैल 25 तक निर्माण कार्य पूर्ण कराने हेतु मानक के अनुरूप कार्य कराया जा रहा है।Bihar News Complete the construction of Panchayat Government Building within the time limit: District Magistrate

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, कुमार रविन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, गौरव कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुश्री शाम्भवी श्रीवास्तव, अंचल अधिकारी, सुमित कुमार राज, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, अविनाश सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News-जब डीएम ने खुद अपने सामने बीमार बच्चे का करवाया इलाज
Next: Bihar News नगर निगम के नव अधिग्रहीत क्षेत्र के 7 वार्डों में 68.78 करोड़ से पेयजल आपूर्ति:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.