Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news मुख्यमंत्री, बिहार, नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना का किया गया शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 15 September 2022
Bihar news मुख्यमंत्री, बिहार, नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना का किया गया शुभारंभ
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

मुख्यमंत्री, बिहार, नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा आज संवाद, पटना में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरारी प्रसाद गौतम, माननीय मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार द्वारा किया गया।Bihar news मुख्यमंत्री, बिहार, नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना का किया गया शुभारंभ

उक्त योजना के तहत बिहार के सभी गांवों के सभी वार्डों में सोलर स्ट्रीट लाईट अधिष्ठापन का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों के 109647 वार्डों में 1177080 सोलर स्ट्रीट लाईट का अधिष्ठापन, प्रति वार्ड 10 सोलर स्ट्रीट लाईट का अधिष्ठापन, राज्य के सभी 8061 पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों यथा-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, हेल्थ सेन्टर, पंचायत सरकार भवन, धार्मिक स्थल आदि पर 10 अतिरिक्त सोलर स्ट्रीट लाईट का अधिष्ठापन, ब्रेडा द्वारा चयनित एजेंसियों के माध्यम से 05 वर्षों तक मेंटेनेंस, प्रभावी अनुश्रवण हेतु रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम आदि सुनिश्चित किया जाना है।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया गया, जिसका सीधा प्रसारण जिला, प्रखंड एवं ग्राम पचायत के मुख्यालय स्तर पर वेब कास्टिंग के माध्यम से किया गया। जिलास्तर पर इस यह कार्यक्रम समाहरणालय सभाकक्ष में, पंचायत समिति स्तर पर प्रखंड सभागार भवन में तथा ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सरकार भवन/पंचायत भवन/सामुदायिक भवन में किया गया।Bihar news मुख्यमंत्री, बिहार, नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना का किया गया शुभारंभ

जिलास्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी, कुंदन कुमार, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, मनीष कुमार, सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी सहित जिला परिषद उपाध्यक्ष, श्रीमती रेणु देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : पितृ पक्ष में गयाधाम के लिए जा रहे लोग
Next: Bihar news : आपदा मंत्री शाहनवाज आलम के पीए एवं अररिया के पूर्व सांसद सरफराज आलम की फिसली जुबान,एमओ को जमकर सुनाया

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-05-13 at 9.50.35 PM
  • Etawah

Bihar News : बराटी थाना क्षेत्र में 180 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, तस्कर बाइक समेत मौके से फरार

जनवाद टाइम्स इटावा 14 May 2026
ChatGPT Image May 14, 2026, 06_42_41 AM
  • Etawah

BiharNews : 23 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद — उत्पाद अधीक्षक

जनवाद टाइम्स इटावा 14 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-13 at 5.14.51 PM
  • Etawah

Bihar News : राजस्व पर्षद की अपर समस्या ने किया बेतिया राज कार्यालय का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स इटावा 14 May 2026
Screenshot_2026-05-13-22-00-40-186-edit_com.whatsapp
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News:आगरा की नव्या भारद्वाज बनीं नूर-ए-ताज सीजन-9 की विनर, अनुपमा फेम शिवानी चक्रवर्ती ने पहनाया ताज

जनवाद टाइम्स 13 May 2026

Latest News

  • Bihar News : बराटी थाना क्षेत्र में 180 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, तस्कर बाइक समेत मौके से फरार
  • BiharNews : 23 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद — उत्पाद अधीक्षक
  • Bihar News : राजस्व पर्षद की अपर समस्या ने किया बेतिया राज कार्यालय का निरीक्षण
  • Agra News:आगरा की नव्या भारद्वाज बनीं नूर-ए-ताज सीजन-9 की विनर, अनुपमा फेम शिवानी चक्रवर्ती ने पहनाया ताज
  • मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का निधन, सैफई परिवार में पसरा मातम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.