Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news : आपदा मंत्री शाहनवाज आलम के पीए एवं अररिया के पूर्व सांसद सरफराज आलम की फिसली जुबान,एमओ को जमकर सुनाया

जनवाद टाइम्स 15 September 2022
Bihar news Araria Viral audio: आपदा मंत्री शाहनवाज आलम के पीए एवं अररिया के पूर्व सांसद सरफराज आलम की फिसली जुबान,एमओ को जमकर सुनाया
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

अररिया/लाभुकों का अनाज के घोटालेबाजी में संलिप्त जन वितरण प्रणाली के विक्रेता सलेहा खातून के मामले में पूरे बिहार का महौल गर्म है. प्रदेश भर में इस डीलर का विरोध किया जा रहा है. दिल्ली तक इस घोटालेबाज डीलर का शोर है।

Bihar news Araria Viral audio: आपदा मंत्री शाहनवाज आलम के पीए एवं अररिया के पूर्व सांसद सरफराज आलम की फिसली जुबान,एमओ को जमकर सुनाया

हालांकि इस बीच बिहार सरकार के वर्तमान आपदा प्रबंधन मंत्री व अररिया जिला के जोकीहाट से विधायक के पिए एवं अररिया के पूर्व सांसद सरफराज आलम को लेकर खबर आ रही है. डीलर सलेहा खातून के गोदाम को सील का मामले को लेकर मंत्री के पीए एवं पूर्व सांसद और भरगामा एमओ कल्याण कुमार मंडल के बीच बात-चीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि अररिया जिला के भरगामा प्रखंड के सिरसिया कला पंचायत निवासी घोटालेबाज जन वितरण प्रणाली के डीलर सलेहा खातून का मामला अब अधिक तूल पकड़ने लगा है. ज्ञात हो कि भरगामा एमओ रामकल्याण द्वारा 01 सितंबर को जांच के क्रम में अनाज की कमी पाए जाने पर गोदाम को सील कर दिया गया था. गोदाम सील करने के बाद भरगामा एमओ को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज आलम के पीए एवं अररिया के पूर्व सांसद सरफराज आलम का धमकी भरा कॉल आने लगा है. जिस कॉल रिकॉर्डिंग में डीलर को मंत्री जी का रिश्तेदार बताया जा रहा है. और उस डीलर पर किसी तरह का कोई कार्रवाई नहीं करने की हिदायत दी जा रही है. और यह भी कहा जा रहा है कि आइंदा अगर परेशान किए तो ठीक बात नहीं होगा. वहीं एमओ के द्वारा जांच पड़ताल का प्रतिवेदन एसडीओ साहब को सौंप देने की बात कही जा रही है. फिर मंत्री जी के पीए बोलते हैं कि एसडीओ को बोले एसडीओ तो राशन दुकान का सील खुलवा दिया आप क्यों परेशान कर रहे हैं. एसडीओ साहब कोई कार्यवाही नहीं किए तो आप न्यूज़पेपर में क्यों छपवा दिये हैं. सुनिये एमओ साहब सब दूध का धुला हुआ नहीं है,सब सब-कुछ करता है हमलोग को सब पता है. फिर अररिया के पूर्व सांसद सरफराज आलम का कॉल एमओ साहब को आता है. उनके द्वारा भी एमओ साहब को जमकर खरी-खोटी सुनाई जाती है. और वायरल ऑडियो में सांसद साहब भी सलेहा खातून को अपना रिश्तेदार बताते हुए कार्रवाई नहीं करने की पैरवी करते हुए सुने जा रहे हैं। Bihar news Araria Viral audio: आपदा मंत्री शाहनवाज आलम के पीए एवं अररिया के पूर्व सांसद सरफराज आलम की फिसली जुबान,एमओ को जमकर सुनाया

हालांकि हम इस वायरल कॉल रिकॉर्ड की पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन कहीं ना कहीं यह एक गंभीर मामला है अररिया जिला प्रशासन को इस तरह के गंभीर मामलों का जल्द से जल्द जांच कर दोषी पर कठोर कार्यवाही करने की जरूरत है. इधर एमओ रामकल्याण कुमार ने कहा कि सरकारी कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने वाले भ्रष्टाचार डीलर को बचाने के नियत से पैरवी करने वाले पैरवीकर्ता के खिलाफ जल्द थाने में व वरीय पदाधिकारियों को आवेदन देकर सूचित की जायेगी.

Post navigation

Previous: Bihar news मुख्यमंत्री, बिहार, नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना का किया गया शुभारंभ
Next: Bihar news-जिलाधिकारी ने सुनी आम लोगो की समस्याएं,निष्पादन के लिएं निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260630-WA0012
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में पूर्व सैनिक देवनाथ प्रसाद चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, 67 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

जनवाद टाइम्स 30 June 2026
IMG-20260630-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में ‘कबीर की साहित्य साधना’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन

जनवाद टाइम्स 30 June 2026
IMG-20260630-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

जनवाद टाइम्स 30 June 2026
IMG-20260630-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पश्चिम चंपारण में जिला परिषद के 49 सार्वजनिक पुस्तकालय बने ग्रामीण विकास और शिक्षा के नए केंद्र

जनवाद टाइम्स 30 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में पूर्व सैनिक देवनाथ प्रसाद चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, 67 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
  • Bihar News: बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में ‘कबीर की साहित्य साधना’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन
  • Bihar News: कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में जिला परिषद के 49 सार्वजनिक पुस्तकालय बने ग्रामीण विकास और शिक्षा के नए केंद्र
  • Bihar News: बराटी थाना क्षेत्र में 160 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.