Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : पितृ पक्ष में गयाधाम के लिए जा रहे लोग

जनवाद टाइम्स 15 September 2022
अम्बेडकर नगर न्यूज : पितृ पक्ष में गयाधाम के लिए जा रहे लोग
Share News
       

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जनपद मे पितृऋण से उद्धार पाने के लिए जनपद के शहरी और ग्रामीणांचलों से सैकड़ों तीर्थयात्री गया धाम की यात्रा के लिए मंगलवार को निकले। आलापुर तहसील क्षेत्र से करीब तीन-चार बसों से यात्री दल ने मंगलवार की रात में प्रस्थान किया।

IMG 20220915 WA0042
आलापुर के यात्रा दल लेकर जा रहे एक दल के संयोजक पंडित महावीर प्रसाद ने बताया कि हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार पुत्र के लिए अपने मृत माता-पिता और पिता और माता पक्ष की तीन पीढ़ियाें के अलावा कुल में असमय काल कवलित हुए परिजन और नि:संतान गुजर चुके आत्मीय, दुर्घटना में मरे हित, मित्र के अलावा घर के सेवकों की आत्मा की शांति के लिए गया धाम में पिंडदान किया जाता है। इससे पितर तृप्त होते हैं और उन्हें देवता का दर्जा मिलता है। ठाकुरद्वारा जगन्नाथ धाम को कहते हैं। बहुधा लोग इन दोनाें स्थानों की यात्रा एक साथ करते हैं। पितराें के संतुष्ट होने पर वंश वृद्धि, परिवार में सुख, शांति आती है। यात्री बस के संचालक ने बताया कि काशी के पिशाच मोचन, बिहार प्रांत के पुनपुन, गया धाम में पित्रश्राद्ध करने और पिंडदान के बाद, फाल्गु नदी के तट पर बालुका से पिंडदान देने के बाद प्रेतशिला पर पितरों के लिए सत्तू उड़ाया जाता है। उसके बाद यात्रियों का दल भुवनेश्वर, गंगासागर, कोलकाता, उड़ीसा में जगन्नाथ पुरी, विंध्याचल, चित्रकूट, प्रयाग, अयोध्या होकर पुन: वापस जनपद में लौटेगा। अयोध्या के भदरसा में पिंडदान होगा। अंतिम पिंडदान बद्रीनाथ में किया जाता है। जिसकी यात्रा गर्मियाें में होगी।इन दिनों चल रहे पितृपक्ष में आलापुर तहसील क्षेत्र के कई गांवों से अपने पुरखों के पिंडदान के लिए लोग गया धाम जा रहें हैं। मंगलवार को क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर निवासी अमरेंद्र त्रिपाठी के पिता पूर्व बीआरसी चंद्रभान त्रिपाठी पुरखों को गया श्राद्ध करने के लिए प्रस्थान किए।अम्बेडकर नगर न्यूज : पितृ पक्ष में गयाधाम के लिए जा रहे लोग

इस मौके पर गया धाम जा रहे। चंद्रभान त्रिपाठी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,खण्ड शिक्षा अधिकारी जौनपुर शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी,चंद्रप्रकाश पाण्डेय,शांतिभूषण पाण्डेय संपादक ओंकारनाथ सिंह,राम केवल यादव,अजय कुमार पाण्डेय,पूर्व प्रधानाचार्य इण्टर काॅलेज भरतपुर श्याम सुन्दर दूबे,भाजपा जिलामंत्री अमरेंद्रकान्त सिंह,विपिन पाण्डेय,आनन्द दूबे,यशवन्त सिंह,भाजपा नेता श्रीप्रकाश मिश्र उर्फ सानू मिश्र,रामचंद्र मिश्र,संजय त्रिपाठी,अवनीश त्रिपाठी,मनीष त्रिपाठी,अंजनी तिवारी,भोलू मिश्र सहित उनके परिजन और गांव के लोगों ने भी गांव से सुदूर पैदल चलते हुए इन लोगों को विदाई दी।लोगों का मानना है गया धाम में अंतिम बार श्राद्ध करने से पितरों को मोक्षगति प्राप्त होती है।इसी मान्यता को लेकर पितृपक्ष में बड़ी संख्या में लोग गया के लिए प्रस्थान कर रहें है।

Post navigation

Previous: Bihar news-ई किसान भवन में बैठकर जिलाधिकारी ने की कार्यों की प्रगति की समीक्षा
Next: Bihar news मुख्यमंत्री, बिहार, नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना का किया गया शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260630-WA0012
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में पूर्व सैनिक देवनाथ प्रसाद चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, 67 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

जनवाद टाइम्स 30 June 2026
IMG-20260630-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में ‘कबीर की साहित्य साधना’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन

जनवाद टाइम्स 30 June 2026
IMG-20260630-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

जनवाद टाइम्स 30 June 2026
IMG-20260630-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पश्चिम चंपारण में जिला परिषद के 49 सार्वजनिक पुस्तकालय बने ग्रामीण विकास और शिक्षा के नए केंद्र

जनवाद टाइम्स 30 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में पूर्व सैनिक देवनाथ प्रसाद चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, 67 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
  • Bihar News: बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में ‘कबीर की साहित्य साधना’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन
  • Bihar News: कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में जिला परिषद के 49 सार्वजनिक पुस्तकालय बने ग्रामीण विकास और शिक्षा के नए केंद्र
  • Bihar News: बराटी थाना क्षेत्र में 160 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.