Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक एवं अपडेट रहें प्रधान सहायक : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2023
Bihar News कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक एवं अपडेट रहें प्रधान सहायक : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने कहा कि सभी प्रधान सहायक अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक एवं अपडेट रहें। सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यालय का सुचारू संचालन करें, कार्यालय में अनुशासन बनाये रखें, कार्यों को नियमानुसार ससमय निष्पादित करें, जिला प्रशासन हमेशा आपके साथ है। प्रधान सहायकों सहित अन्य कर्मियों को कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों को गंभीरता से सुना जायेगा और उसका समुचित निराकरण भी कराया जायेगा।Bihar News कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक एवं अपडेट रहें प्रधान सहायक : जिलाधिकारी

उन्होंने कहा कि प्रधान सहायक बेहतर तरीके से अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करें और अधीनस्थ कर्मियों को भी बेहतर तरीके से कार्य संपादित करने को कहे। कार्यालय में कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रहनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि बिना अनुमति कोई भी कर्मी अवकाश पर नहीं रहेंगे। अवकाश हेतु प्रक्रियाओं का पूर्णतः अनुपालन अतिआवश्यक है। जिलाधिकारी समाहरणालय सभाकक्ष में जिले के सभी प्रधान सहायकों को निर्देशित कर रहे थे।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधान सहायकों के साथ तीसरी बैठक आयोजित की गयी है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण किया जा रहा है। पूर्व में सभी प्रधान सहायकों को सभी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया है, जिसका सख्ती के साथ अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

उन्होंने कहा कि कार्यालयों का औचक निरीक्षण कराया जायेगा। वे स्वयं कार्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के क्रम में कार्यालय के सभी कार्य अपडेट रहने चाहिए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही बरतने वाले प्रधान सहायकों तथा अन्य कर्मियों के विरूद्ध निलंबन एवं अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि सेवानिवृत होने वाले कर्मियों को ससमय सभी सुविधाएं मुहैया हो जानी चाहिए। सेवानिवृत होने वाले कर्मियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। इसके साथ ही कार्यालय के सभी कर्मियों का वेतन तथा अन्य सुविधाएं ससमय मुहैया कराना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय से भेजे जाने वाले रिपोर्टों में विसंगति नहीं हो, इसका विशेष ख्याल रखें। रिपोर्ट समर्पित करने से पूर्व भलिभांति जांच कर लें।Bihar News कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक एवं अपडेट रहें प्रधान सहायक : जिलाधिकारी

उन्होंने कहा कि ऐसी सूचनाएं मिल रही है कि कुछेक कार्यालयों में अनावश्यक रूप से व्यक्तियों का जमावड़ा लगा रहता है। यह बेहतर कार्य संस्कृति के विपरित है। स्वच्छ वातावरण में कार्य करें। कार्यालयों में अनावश्यक रूप से व्यक्तियों का जमावड़ा नहीं रहना चाहिए, अन्यथा कार्रवाई की जायेगी।

उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार ने प्रधान सहायकों को निर्देशित करते हुए कहा कि संचिकाओं का उपस्थापन तुरंत करें, कार्यालय के सुचारू संचालन हेतु प्रधान सहायकों को एक्टिव रहना होगा। उन्होंने कहा कि समयबद्ध तरीके से संचिकाओं को मूव करायें ताकि त्वरित गति से कार्यों का निष्पादन कराया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी प्रधान सहायक अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभायें। कार्यालय में साईनेजेज अधिष्ठापन के साथ ही साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाय।Bihar News कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक एवं अपडेट रहें प्रधान सहायक : जिलाधिकारी

अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह द्वारा एजेंडावार विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा की गयी तथा प्रधान सहायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, स्थापना उप समाहर्ता, अनिल कुमार, वरीय उप समाहर्ता, प्रतीक कुमार सहित जिले के सभी प्रधान सहायक उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-भाकपा माले की वैशाली जिला कमेटी में नगर थाना क्षेत्र के रामचौरा में दिनदहाड़े गोली मारने का प्रयास
Next: Varanasi News :जगतपुर इंटर कॉलेज में 89 बटालियन एनसीसी के कैडेट एवं 11 एनडीआरएफ की टीम द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0009
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.