Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News वैशाली के शहीद सिपाही अमिता बच्चन को चंपारण रेंज के DIG जयंत कांत ने दी श्रद्धांजलि 

जनवाद टाइम्स 17 October 2023
Bihar News Champaran Range DIG Jayant Kant pays tribute to martyred constable Amita Bachchan of Vaishali.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

वैशाली में अपराधियों से लोहा लेने के दौरान शहीद हुए सिपाही अमिता बच्चन को श्रद्धांजलि दी गयी। चंपारण रेंज के डीआईजी जयंत कांत वैशाली पुलिस लाइन पहुंचे जहां शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प गुच्छ चढ़ा उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीद जवान पूर्व में मुजफ्फरपुर में रहे तत्कालीन SSP जयंत कांत की सुरक्षा में तैनात थे। हाल ही में वैशाली जिले में उनकी पोस्टिंग हुई थी।

Bihar News Champaran Range DIG Jayant Kant pays tribute to martyred constable Amita Bachchan of Vaishali.
बता दें कि वैशाली में अपराधियों ने सिपाही अमिता बच्चन को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद इस घटना को लेकर पुलिस कर्मियों में काफी रोष था। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए तुरंत अपराधियों को अरेस्ट कर थाने ले जा रही थी तभी दोनों अपराधियों ने गाड़ी से छलांग लगा दी और भागने की कोशिश करने लगे इसी दौरान पुलिस मुठभेड़ में दोनों अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया गया।
वैशाली के सराय थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान वैशाली जिला बल के सिपाही / 979 अमिता बच्चन द्वारा 2 अपराधियों का पीछा करने के क्रम में अपराधियों ने गोली मार दी। सिपाही अमिता बच्चन अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करते शहीद हो गए। हत्या में शामिल दोनों अपराधियों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया। पूछताछ के लिए जब दोनों अपराधियों को हाजीपुर ले जाया जा रहा था तभी गोसवर के पास पुलिस की गाड़ी में साथ बैठे पुलिसकर्मियों का रायफल छिनकर और धक्का देकर गाड़ी से कूद कर दोनों अपराधी भागने लगे।
तभी पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए पीछा किया। जब दोनों भागने लगे तब पुलिस ने अपराधियों पर गोली चला दी जिसमें दोनों अपराधी घायल हो गये। घायल दोनों अपराधियों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों अपराधियों को मृत घोषित कर दिया।

Bihar News Champaran Range DIG Jayant Kant pays tribute to martyred constable Amita Bachchan of Vaishali.

मृत अपराधियों की पहचान जहानाबाद के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र निवासी उपेंद्र यादव के बेटे बिट्टू कुमार और गया के बुनियादगंज स्थित मानपुर थाना क्षेत्र निवासी अनिल कुमार के बेटे सत्यप्रकाश के रूप में हुई है। घटना से जुड़े हुए गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Post navigation

Previous: Bihar News-अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा जिला कमेटी की बैठक कमलदेव नारायण भगत के अध्यक्षता मे हुआ
Next: प्रतापगढ़ न्यूज : डा0 सोने लाल पटेल को दी गई सच्ची श्रद्धांजलि

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.