Bihar News-एनएच-139डब्लू के भू-अर्जन को ले लालगंज व वैशाली में 4 से 7 सितम्बर तक कैंप का आयोजन

Bihar news A big game of conversion is going on in Indo Nepal border areas, 6 people including two couples arrested on charges of this game
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

रैयत भू-लगान रसीद, एलपीसी लेकर अपने नजदीकी कैम्प में पहुंचे

अदलवारी से माणिकपुर तक एनएच निर्माण को लेकर अर्जनाधीन जमीन के भू-अर्जन कार्य में तेजी लाने का डीएम का निर्देश ।
हाजीपुर, 2 सितंबर।
भारतमाला परियोजना के तहत अदलवारी-माणिकपुर एनएच-139 (डब्लू) के भू-अर्जन को लेकर लालगंज और वैशाली अंचल में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है।
डीएम यशपाल मीणा के निर्देशानुसार एनएच-139 (डब्लू) परियोजना अंतर्गत अदलवारी के 18.077 कि.मी. से माणिकपुर 35.00 किलो मीटर तक एनएच निर्माण को लेकर अर्जनाधीन जमीन के भू-अर्जन कार्य में और तेजी लाने एवं रैयतों का मुआवजा भुगतान करने के लिए कैम्प आयोजित करने का निर्देश एनएचएआई व पीआईयू पटना को दिया गया है।

Bihar News-एनएच-139डब्लू के भू-अर्जन को ले लालगंज व वैशाली में 4 से 7 सितम्बर तक कैंप का आयोजन
डीएम ने एनएचआई को निर्देश देते हुए बताया कि लालगंज अंचल अंतर्गत 4 और 5 सितम्बर को युसुफपुर एवं सररिया, खनजाहांचक एवं ताजपुर मौजा के लिए खनजहांचक सामुदायिक भवन में कैम्प का आयोजन होगा। वहीं, युसुफपुर पंचायत भवन में एतवारपुर जागीर 111, जलालपुर गोपी मिल्की 109 और जलालपुर गोपी माल 110 व पीरापुर उर्फ शाहाबाद में लगेंगा। जबकि पंचायत भवन जलालपुर में जलालपुर उर्फ विशुनुपुर गमहीर, एतवारपुर निजामत व जलालपुर अनिरूद्ध में आयोजन होगा।

Bihar News-एनएच-139डब्लू के भू-अर्जन को ले लालगंज व वैशाली में 4 से 7 सितम्बर तक कैंप का आयोजन
वैशाली अंचल अंतर्गत भगवानपुर रत्ती पंचायत भवन पर बेल्का, रूकुनपुर गाेविन्दपुर एवपं भगवानपुर मौजा के लिए 6 व 7 सितम्बर को शिविर लगेगा। जबकि, जफराहां, परशुरामपुर, मानपुरा, केशोपुर व मुनिमचक मौजा के लिए मध्य विद्यालय मानपुरा में शिविर का आयोजन होगा। वहीं, बसाढ़ उर्फ वैशाली , हरपुर बसंत, बसरा उर्फ चकरमदत्त, खिजीरपुर मौजा के लिए एमटीएस हाई स्कूल वैशाली को चिन्हित करते हुए 6 व 7 सितम्बर को शिविर लगाने का निर्देश दिया है।
इस संबंध में डीएम ने एनएचएआई, पीआईयू पटना के कर्मियों को कैम्प का 2 सितम्बर से प्रचार-प्रसार कराने, चयनित स्थलों पर आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा रैयतों को सहयोग करने का निर्देश दिया गया।
कैम्प के लिए प्रतिनियुक्त सभी कर्मी एवं पदाधिकारी 4, 5 और 6 व 7 सितम्बर को कैम्प में जमीन से संबंधित दास्तावेज प्राप्त कर उसकी जांच करते हुए मुआवजा भुगतान की कार्रवाई करेंगे।

Bihar News-एनएच-139डब्लू के भू-अर्जन को ले लालगंज व वैशाली में 4 से 7 सितम्बर तक कैंप का आयोजन
डीएम ने कहा कि वैसे किसान जिनकी भूमि एनएच 139डब्लू में गयी और जिसका मुआवजा भुगतान अभी तक नहीं हुआ हुआ है, वे लोग जरूरी कागजात जैसे-भू-लगान रसीद, एलपीसी एवं अन्य राजस्व कागजात लेकर अपने नजदीकी कैम्प में पहुंचे। वही डीएम ने जिला भू अर्जन पदाधिकारी एवं एनएचएआई को निर्देश दिया कि जिन रैयतों का आवेदन प्राप्त नहीं है, उनसे संपर्क बनाकर आवेदन शीघ्र प्राप्त करें। इसके लिए एनएचएआई और पीआईयू पटना को निर्देश दिया गया कि अपने विभाग से प्रतिनियुक्त कर्मियों के माध्यम से अभियान चलाएं। सभी कर्मी को वैसे रैयतों की सूची उपलब्ध कराई गई, जिन्होंने भुगतान नहीं लिया है। कर्मी को डोर-टू-डोर भ्रमण कर रैयतों से बात करने और कैंप में लाने में सहयोग करने का निदेश दिया गया, ताकि कैंप में उनका जरूरी कागजात बनाया जा सके और उनका मुआवजा भुगतान हो सके।

Trending News