संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
वैशाली /हाजीपुर।
आज वैशाली जिला में बिहार विधान परिषद के तिरहुत निर्वाचन क्षेत्र का उप निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।लगभग 51% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तहत वैशाली जिला में मतदाताओं की कुल संख्या 37640 है।मतदान समाप्ति के बाद सभी पीठासीन पदाधिकारी पोल्ड मतपेटिका लेकर निर्वाची पदाधिकारी – सह- आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल के कार्यालय में मतपेटिका जमा करने हेतु मुजफ्फरपुर प्रस्थान कर गए।
मतगणना दिनांक 9 दिसंबर, 2024 को एमआईटी, मुजफ्फरपुर में निर्वाची पदाधिकारी, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र- सह-आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर के निर्देशन में संपन्न कराया जाएगा।