संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर ।
दिवा गस्ती में वाहन चेकिंग अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध छापामारी के दौरान थाना क्षेत्र के शेखपुरा शिव मंदिर के पास परि पुअनि सुनील कुमार यादव ने गुप्त सूचना के आधार पर स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर पीछे उजाला रंग के प्लास्टिक बोरा में 130 लीटर देसी शराब बिक्री के लिए ले जा रहा था जिसे बाइक समेत कारोबारी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।हालांकि पुलिस वाहन देखकर कारोबारी भागना चाहा लेकिन पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ लिया गया।

पकड़े गए व्यक्ति राजापाकर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर ग्राम निवासी बैजू राय का पुत्र जगन्नाथ राय 28 वर्ष है।वही मोटरसाइकिल के पीछे रखे प्लास्टिक के बोरा को खोलकर तलाशी लिया गया तो उसमें 10 लीटर के पॉलिथीन में 13 पॉलिथीन कुल 130 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया।जप्त मोटरसाइकिल का नंबर बी 31 एआर 5058 है।वही गिरफ्तार कारोबारी जगन्नाथ कुमार और जप्त मोटरसाइकिल मालिक के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।