संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
लौरिया थाना क्षेत्र के हरपुर हरहा नाला के पास
ईट बेचने आये युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी । मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को सुबह उसका शव लौरिया प्रखंड के कटैया पंचायत के हरपुर हरहा नाला मे बरामद हुआ ।

युवक की पहचान मैनाटांड थाना के रमपुरवा गांव निवासी नगेन्द्र भगत के पुत्र बीस वर्षीय सुरज कुमार के रुप में हुयी है । पुलिस शव को अपने कब्जे में कर अन्त्यपरीक्षण के लिये बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है ।
मिली जानकारी के अनुसार सूरज आठ दिन पहले ही आयशर ट्रेक्टर खरीदा था । ट्रेक्टर पर ईट लादकर वह बेतिया राजड्योढी पहुंचा ।मंगलवार को देर शाम उसके पास दो आदमी ईट खरीदने पहुंचेे।
आठ हजार के रेट तय कर ईट शनीचरी नया बस्ती में गिराने की बात हुयी ।उसने अपने परिजनों को यह बात भी बतायी ।लेकीन बुधवार को सुबह उसका शब मिला । ईधर रात ढाई बजे से मोबाईल बंद होने पर परिजन बेचैन हो उठे और शनीचरी थाना पहुंचे ।जहाँ लौरिया थाना क्षेत्र में शव मिलने की बात बताई गई ।
इधर शव मिलने की सुचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष सियाराम सिंह सहित नरकटियागंज पुलिस उपाधिक्षक कुंदन कुमार व पुलिस निरीक्षक रामाश्रय यादव|भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में लग गये हैं ।