Bihar News- मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नदी किनारे अज्ञात महिला का शव बरामद

Bihar News- Body of an unidentified woman recovered from the river bank under Majhauliya police station area
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

मझौलिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से उस इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार बुद्धवार की शाम मझौलिया थाना के गढ़वा गांव के पास सिख रहना नदी के किनारे एक 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया।

Bihar News- Body of an unidentified woman recovered from the river bank under Majhauliya police station area

शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच अस्पताल बेतिया भेज दिया। सूचना पाकर पहुंचे बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने घटनास्थल का मुआयना किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही घटनास्थल की जांच हेतु एफ एस एल टीम तथा डॉग स्क्वाड टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच करने का निर्देश दिया।

Bihar News- Body of an unidentified woman recovered from the river bank under Majhauliya police station areaपुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस दौरान सीडीपीओ-2 भी मौजूद रहे। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकती है।

Trending News