Bihar news बॉर्डर पर दफनाया गया दो युवकों का शव बरामद ,जांच में जूटी नेपाल पुलिस

Bihar news: Bodies of two youths buried on the border recovered, Nepal police engaged in investigation
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भारत नेपाल के भंगहा बॉर्डर से सटे नेपाल में दो युवकों का शव मिट्टी में दफनाए जाने की खबर मिलते ही बॉर्डर पर अफरा तफरी मच गई। इधर दोनों देशों के नागरिकों की भीड़ एकत्रित हो गई।

Bihar news: Bodies of two youths buried on the border recovered, Nepal police engaged in investigationघटना की जानकारी मिलते ही भारत के भंगहा थाना पुलिस,44 वीं बटालियन नगरदेही एसएसबी समेत नेपाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई। बताया जाता है कि सुबह बच्चे जब बॉर्डर के पास गए तो सियार द्वारा मिट्टी उधेड़कर डेड बॉडी को निचोडा जा रहा था। बच्चों ने इसकी जानकारी नेपाल की ग्रामीणों के दी और यह बात आग की तरह फैल गई। इधर भारत के भंगहा थानाध्यक्ष राहुल प्रसाद ने बताया कि डेड बॉडी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वही नेपाल पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु ले गई।

Bihar news: Bodies of two youths buried on the border recovered, Nepal police engaged in investigation

सूत्रों के मुताबिक प्रथम दृष्टया हत्या कर साक्ष्य मिटाने हेतु शव को गायब कर दिया गया था।

Trending News