Bihar news गंडक नदी में नाव से 793.32 लीटर अंग्रेजी शराब किया गया बरामद, कारोबारी फरार

Bihar news गंडक नदी में नाव से 793.32 लीटर अंग्रेजी शराब किया गया बरामद, कारोबारी फरार
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बगहा पुलिस जिला के गंडक के भितहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की सुबह भुईधरवा घाट से पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब से भरी नाव को बरामद किया है।वही शराब कारोबारी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा।

Bihar news गंडक नदी में नाव से 793.32 लीटर अंग्रेजी शराब किया गया बरामद, कारोबारी फरार

उक्त संबंध में भितहा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से गंडक नदी के रास्ते भारी मात्रा में नाव से शराब ले जा रहा हैं।।वही भितहा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जाल बिछाया। जहां शराब कारोबारी ने बीच मझधार में नाव लेकर पहुंचा रहा। जहां पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी नदी में छलांग लगाकर दियारा के रास्ते फरार हो गया।

Bihar news गंडक नदी में नाव से 793.32 लीटर अंग्रेजी शराब किया गया बरामद, कारोबारी फरार

इस दौरान भितहा पुलिस द्वारा कुल 793.32 लीटर अंग्रेजी शराब की खेप बरामद किया गया। जिसमें 8 पीएम अंग्रेजी शराब 63 पेटी प्रत्येक मात्रा 180 एमएल व रॉयल एस्टेक अंग्रेजी शराब 9 पेटी प्रत्येक मात्रा 750 एमएल किंगफिशर केन बियर 14 पेटी प्रत्येक मात्रा 500 एमएल के साथ नव को जब्त करते हुए कारोबारी की पहचान करने में पुलिस कांड संख्या 62/24 दर्ज कर मामले के छानबीन में जुट गई है।

Trending News