Bihar news शिक्षकों से भरी गंडक में नाव पलटी,जिन्हें ग्रामीणों ने बचा लिया

Bihar news: Boat filled with teachers capsizes in Gandak, villagers save them
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बैरिया प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंडक घाट पर पीपा पुल के पास शिक्षक एवं ग्रामीणों से भरी एक नाव पानी की तेज धार में पलट जाने से नाव पर सवार सभी लोग डूब गए। लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। शिक्षक और ग्रामीण गंडक उस पार अपने काम में जा रहे थे । सूत्रों के अनुसार नाव पर कल 15 लोग सवार थे।

Bihar news: Boat filled with teachers capsizes in Gandak, villagers save them
यह घटना सुबह 8:00 बजे की करीब बताई गई है। इस घटना को लेकर शिक्षकों में भारी आक्रोश है । नाव पर सवार शिक्षकों ने गंडक उस पार स्कूलों में शैक्षणिक कार्य हेतु जाने से साफ इंकार कर दिया है, जिसमें महिलाएं भी शामिल है। शिक्षकों का कहना है कि सरकार हम लोगों का तबादला कहीं अन्यत्र कर दे या उनकी प्रतिनियुक्ति कहीं और कर दे।

Bihar news: Boat filled with teachers capsizes in Gandak, villagers save them

Trending News