Bihar News : जन सुराज अभियान के पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत 18 प्रखंडों में हुआ प्रखंड समिति का गठन, जिला पदाधिकारियों द्वारा जल्द ही किया जाएगा प्रखंड पदाधिकारियों का चयन

Bihar News : जन सुराज अभियान के पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत 18 प्रखंडों में हुआ प्रखंड समिति का गठन, जिला पदाधिकारियों द्वारा जल्द ही किया जाएगा प्रखंड पदाधिकारियों का चयन
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जन सुराज पदयात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले के भितिहरवा गांधी आश्रम से 2 अक्तूबर को शुरू हुई थी। जन सुराज पदयात्रा जिले में 48 दिनों तक चली और इस दौरान अलग-अलग गांवों और प्रखंडों से गुजरी। पदयात्रा के दौरान लाखों लोग जन सुराज के विचार से प्रभावित हुए और पदयात्रा के साथ कदम से कदम मिलकर चले। पश्चिम चंपारण जिले में जन सुराज अभियान को आगे बढ़ाने और जनसुराज के कार्यों को सुचारू ढंग से जारी रखने के लिए जिले की कार्यवाहक समिति का गठन 5 जनवरी 2023 को हुआ था।Bihar News : जन सुराज अभियान के पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत 18 प्रखंडों में हुआ प्रखंड समिति का गठन, जिला पदाधिकारियों द्वारा जल्द ही किया जाएगा प्रखंड पदाधिकारियों का चयन

संगठन के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने और स्थाई समिति के चुनाव होने तक कार्यवाहक समिति के सदस्यों के बीच से और संस्थापक सदस्यों की सर्वानुमति से कुल 29 पदाधिकारियों का चयन भी किया गया था। अब पश्चिम चंपारण के सभी 18 प्रखंडों और 3 नगर पंचायतों में जन सुराज समिति का गठन किया गया है। इसके साथ जिला पदाधिकारियों को ये जिम्मेदारी दी गई है कि समिति के सदस्यों के बीच से जल्द से जल्द प्रखंड पदाधिकारियों का भी चयन कर लिया जाए।

Bihar News : जन सुराज अभियान के पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत 18 प्रखंडों में हुआ प्रखंड समिति का गठन, जिला पदाधिकारियों द्वारा जल्द ही किया जाएगा प्रखंड पदाधिकारियों का चयनपश्चिमी चंपारण जिले में प्रखंड समिति के सभी सदस्य जन सुराज की सोच और प्रशांत किशोर के विजन को लोगों तक घर-घर पहुंचाएंगे और बिहार में एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनाने के इस प्रयास को और मजबूत करेंगे।

Trending News