Bihar news :रेड क्रॉस बेतिया द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण

Bihar news :रेड क्रॉस बेतिया द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिला रेड क्रॉस, बेतिया द्वारा रविवार को रेड क्रॉस भवन में 200 गरीब, जरुरतमंद लोगों में कंबल वितरित किया गया। वितरण कर रहे शाखा के प्रभारी चेयरमैन सैयद अब्दुल मजीद एवं सचिव डॉ. जगमोहन कुमार ने कहा कि अधिक ठंड या शीतलहर गरीब, असक्षम व असहाय लोगों के लिए आपदा जैसी ही स्थिति होती है। मानवता की सेवा रेड क्रॉस का ध्येय है।

Bihar news :रेड क्रॉस बेतिया द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण

पदाधिकारीद्वय ने बताया कि राज्य शाखा से प्राप्त कंबल का वितरण कूपन के माध्यम से किया गया है। वितरण से पूर्व सदस्यों द्वारा जरुरतमंद व्यक्ति को चिन्हित कर उन्हें कूपन उपलब्ध कराया गया था।

Bihar news :रेड क्रॉस बेतिया द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण

मौके पर प्रबंध समिति सदस्य सूर्यकांत मिश्र, सैयद शकील अहमद, आजीवन सदस्य सैयद शहाबुद्दीन अहमद, रेमी पीटर, संजय कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, अर्पित केशान, जगदेव प्रसाद, दीपक कुमार वर्मा, राज कुमार, बिनोद कुमार, प्रदीप कुमार, मनीष पोद्दार, पिंकी देवी, तरुण कुमार गुप्ता, सैफ अहमद, रेड क्रॉस यूथ क्लब के इमरान कुरैशी, मिन्हाज आलम, रोहित कुमार, कर्मी महेन्द्र चौधरी, अजय राऊत आदि उपस्थित थे। कंबल प्राप्त करने वाले पूनम देवी, रईफम खातून, शोभा देवी, बिट्टू राऊत, छोटेलाल, बच्ची मुस्मात, खुश मोहम्मद, मराछी देवी, गीता देवी सहित सभी लाभार्थियों ने रेड क्रॉस के प्रति आभार व्यक्त किया।

You may have missed